मध्यप्रदेश की लाखों महिलाओं के लिए राहत भरी खबर सामने आ रही है। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की 35वीं किस्त को लेकर लंबे समय से इंतजार कर रहीं बहनों के खाते में अब जल्द ही पैसा आने की उम्मीद है। करीब 1.29 करोड़ लाभार्थी महिलाओं की नजरें इस किस्त पर टिकी हुई हैं।
कब आएगी 35वीं किस्त?
पिछले महीनों के ट्रेंड को देखें तो सरकार हर बार महीने की 1 से 10 तारीख के बीच राशि ट्रांसफर करती रही है। ऐसे में इस बार भी 1 अप्रैल से 10 अप्रैल 2026 के बीच कभी भी किस्त जारी की जा सकती है। हालांकि, अभी तक सरकार की ओर से कोई आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गई है। तकनीकी कारण या छुट्टियों की वजह से तारीख में हल्का बदलाव भी संभव है।
क्या इस बार बढ़ेगी किस्त की राशि?
फिलहाल योजना के तहत महिलाओं को हर महीने ₹1,500 मिल रहे हैं। सोशल मीडिया पर राशि बढ़ाकर ₹1,750 या ₹2,000 किए जाने की चर्चाएं जरूर तेज हैं, लेकिन सरकार की ओर से इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इसलिए इस बार भी ₹1,500 की ही किस्त आने की संभावना ज्यादा है। हालांकि, सरकार पहले संकेत दे चुकी है कि भविष्य में इस राशि को धीरे-धीरे ₹3,000 तक बढ़ाया जा सकता है।
अगर खाते में पैसा नहीं आए तो क्या करें?
अगर 10 अप्रैल तक पैसा नहीं पहुंचता है, तो इन जरूरी बातों की जांच जरूर करें:
समग्र आईडी में e-KYC पूरा हो, बैंक खाता आधार से लिंक हो ,DBT (Direct Benefit Transfer) सक्रिय हो
इनमें से किसी एक में भी गड़बड़ी होने पर किस्त अटक सकती है।
क्या करें लाभार्थी?
महिलाओं को सलाह दी जा रही है कि वे किसी भी अफवाह पर भरोसा न करें और केवल आधिकारिक सूचना या मोबाइल पर आने वाले SMS का इंतजार करें। लाड़ली बहना योजना की 35वीं किस्त अप्रैल के पहले 10 दिनों के भीतर आने की पूरी संभावना है, लेकिन सटीक तारीख के लिए सरकारी घोषणा का इंतजार करना जरूरी है। फिलहाल राशि बढ़ने की खबरों पर अभी भरोसा करना जल्दबाजी होगा।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal