थिंग ने हाल ही में अपने दो नए 5G फोन लॉन्च किए हैं जिन्हें कंपनी ने Nothing Phone (4a) और Nothing Phone (4a) Pro के नाम से पेश किया है। ये नए स्मार्टफोन कंपनी की फोन (3a) सीरीज से बड़े अपग्रेड का वादा कर रहे हैं, जिसमें कैमरा, बैटरी लाइफ और ओवरऑल फंक्शनैलिटी में काफी सुधार देखने को मिल रहा है।
वहीं, आज यानी 13 मार्च से इन दोनों डिवाइस की सेल शुरू हो रही है। चलिए पहले दोनों डिवाइस की कीमत जान लेते हैं और इसके बाद दोनों डिवाइस में क्या अलग है ये भी जानते हैं…
Nothing Phone 4a और Phone 4a Pro की कीमत
Nothing Phone 4a की कीमत 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट के लिए 31,999 रुपये
Nothing Phone 4a की कीमत 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट के लिए 34,999 रुपये
Nothing Phone 4a की कीमत 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट के लिए 37,999 रुपये
कस्टमर स्मार्टफोन खरीदते वक्त 1,000 रुपये का बैंक ऑफर और 6,000 रुपये का एक्स्ट्रा एक्सचेंज बोनस ले सकते हैं।
Nothing Phone 4a Pro के बेस 8GB + 128GB ऑप्शन की कीमत 39,999 रुपये
Nothing Phone 4a Pro के बेस 8GB + 256GB ऑप्शन की कीमत 42,999 रुपये
टॉप-एंड 12GB रैम और 256GB Nothing Phone 4a Pro की कीमत 45,999 रुपये
Nothing Phone 4a और Phone 4a Pro में क्या फर्क?
डिस्प्ले
Nothing के इन दोनों फोन्स में 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिल रहा है। साथ ही दोनों डिवाइस कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i प्रोटेक्शन और HDR10+ सपोर्ट के साथ आते हैं। हालांकि, फोन (4a) प्रो का स्क्रीन साइज नथिंग फोन (4a) के 6.78-इंच डिस्प्ले साइज की तुलना में थोड़ा बड़ा 6.83-इंच है। साथ ही फोन के प्रो मॉडल में 144Hz रिफ्रेश रेट है, जबकि फोन (4a) अपने पिछले मॉडल की तरह 120Hz सपोर्ट करता है।
कैमरा
कैमरा की बात करें तो दोनों फोन्स में ट्रिपल-कैमरा सेटअप मिल रहा है और A-सीरीज में पहली बार पेरिस्कोप लेंस मिल रहा है, लेकिन, प्रो मॉडल में बेहतर प्राइमरी सेंसर, 50MP Sony LYT700C यूज किया हुआ है, जबकि स्टैंडर्ड (4a) में 50MP Samsung GN9 सेंसर मिल रहा है।
इतना ही नहीं प्रो मॉडल में तो 140x तक डिजिटल जूम सपोर्ट भी मिल रहा है, जबकि स्टैंडर्ड मॉडल 70x तक जूम ऑफर कर रहा है। दोनों डिवाइस में 8MP का अल्ट्रा-वाइड और 32MP का फ्रंट कैमरा है।
परफॉर्मेंस
नथिंग फोन (4a) और फोन 4a प्रो स्नैपड्रैगन 7 जेन चिपसेट के साथ आते हैं, जिनमें से किसी में भी फ्लैगशिप प्रोसेसर देखने को नहीं मिलता। जहां एक तरफ Phone (4a) क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 7s Gen 4 से लेस है, तो Phone 4a Pro में स्नैपड्रैगन 7 Gen 4 दिया गया है।
बैटरी
बैटरी की बात करें तो दोनों डिवाइस में एक जैसी बैटरी है। इन फोन्स में 5,400 mAh की बैटरी, 50W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट मिल रहा है। हालांकि इन डिवाइस में वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट नहीं मिलता। जबकि Phone (4a) Pro मॉडल में दूसरे डिवाइस को चार्ज करने के लिए पावर शेयरिंग फीचर दिया गया है।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal