भाजपा के दिग्गज नेता और पूर्व विधायक के निधन पर सीएम मोहन दुखी, परिजनों से मिलने पहुंचे

मध्यप्रदेश की राजनीति से जुड़ी एक दुखद खबर सामने आई है। चंदेरी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक राव राजकुमार सिंह यादव का निधन हो गया। 70 वर्षीय यादव लंबे समय से बीमार चल रहे थे और भोपाल के जवाहरलाल नेहरू कैंसर अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। उपचार के दौरान उनका निधन हो गया, जिससे राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई।

पूर्व विधायक के निधन की सूचना मिलते ही प्रदेश के कई नेताओं ने शोक व्यक्त किया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार को अशोकनगर जिले के ईसागढ़ स्थित महुअन गांव पहुंचे और स्वर्गीय राव राजकुमार सिंह यादव के निवास पर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर नमन किया और शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर ढांढस बंधाया।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि राव राजकुमार सिंह यादव एक समर्पित जनप्रतिनिधि और समाजसेवी थे, जिन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में हमेशा जनसेवा को प्राथमिकता दी। समाज और क्षेत्र के विकास के लिए उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा।

PunjabKesari

राव राजकुमार सिंह यादव का राजनीतिक सफर जमीनी स्तर से शुरू हुआ था। उन्होंने पंच के रूप में सार्वजनिक जीवन की शुरुआत की और बाद में भाजपा संगठन में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। वर्ष 1996 में उन्हें बीजेपी की प्रदेश कार्यकारिणी में शामिल किया गया, जिसके बाद उन्होंने संगठन में सक्रिय भूमिका निभाई।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com