चांदी पहुंची 2.70 लाख के पार, सोने में भी आया उछाल; चेक करें लेटेस्ट रेट

सुबह 10 बजे के आसपास चांदी में 5 हजार रुपये से ज्यादा की तेजी (Silver Price Today) देखी गई है। हालांकि सोने में 800 रुपये प्रति 10 ग्राम से ज्यादा का उछाल (Gold Price Today) है। कल भी सोने और चांदी में जबरदस्त तेजी देखी गई थी। इन दोनों में तेजी का कारण मिडिल ईस्ट में चल रहा युद्ध भी है। जब भी युद्ध होता है, तो निवेशक सुरक्षित निवेश की ओर बढ़ने लगते हैं।

Silver Price Today कितना है चांदी का दाम?
सुबह 10 बजे के आसपास कमोडिटी मार्केट में 1 किलो चांदी का दाम (Silver Rate Today) 2,71,098 रुपये चल रहा है। इसमें 5538 रुपये प्रति किलो की तेजी है। मई डिलीवरी वाला फ्यूचर कॉम में सुबह 10 बजे 2.09 फीसदी की तेजी है। चांदी ने सुबह 10 बजे तक 2,69,900 रुपये प्रति किलो का लो और 2,74,251 रुपये प्रति किलो का हाई बनाया है।

Gold Price Today: कितनी है सोने की कीमत?
सुबह 10 बजे 10 ग्राम सोने का दाम (Gold Rate Today) 1,62,184 रुपये चल रहा है। इसमें 659 रुपये प्रति 10 ग्राम की बढ़ोतरी है। सोने ने अब तक 1,62,108 रुपये प्रति 10 ग्राम का लो और 1,63,142 रुपये प्रति 10 ग्राम का हाई बनाया है।
₹268,610

Sone ka Bhav: कहां है सोना सबसे सस्ता और महंगा?
पटना में सोना सबसे सस्ता मिल रहा है। यहां 10 ग्राम सोने का दाम 1,61,990 रुपये चल रहा है। इसके साथ ही भोपाल और इंदौर में सोने की कीमत सबसे ज्यादा है। यहां 10 ग्राम सोने का भाव 1,62,250 रुपये चल रहा है।

Chandi Ka Bhav: कहां है चांदी सबसे महंगी और सस्ती?
सोने की तरह पटना में चांदी सबसे कम दाम पर मिल रही है। यहां 1 किलो चांदी का दाम 2,68,580 रुपये है। इसके अलावा भोपाल और इंदौर में चांदी सबसे महंगी मिल रही है। यहां 1 किलो चांदी का भाव 2,69,000 रुपये है।

सोर्स- एमसीएक्स

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com