दिल्ली में भीषण हादसा: रिठाला में आग ने मचाई तबाही, 50 से ज्यादा झुग्गियां जलकर खाक

 दिल्ली के रिठाला इलाके में बृहस्पतिवार तड़के झुग्गी बस्ती में भीषण आग लग जाने से करीब 50 झोपड़ियां जलकर खाक हो गईं। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि दिल्ली अग्निशमन सेवा (DFS) ने बचाव अभियान चलाया और झुग्गियों में तेजी से फैल रही आग पर काबू पाने के लिए करीब 16 दमकल गाड़ियां तैनात की गईं।

इस घटना में अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। हालांकि, सूत्रों के अनुसार, आग लगने के बाद से एक लड़की के लापता होने की सूचना है। तलाश के प्रयास जारी हैं। आग लगने के सटीक कारण का अभी पता नहीं चल पाया है। डीएफएस के अनुसार, उसे आग लगने की सूचना तड़के करीब सवा चारे बजे मिली थी।

एक दमकल अधिकारी ने कहा, ”आग लगने की सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। आग ने कई झुग्गियों को अपनी चपेट में ले लिया।” प्रारंभिक जानकारी से पता चलता है कि इलाके में 50 से अधिक झुग्गियां थीं, जिनमें से कई आग में जलकर खाक हो गईं। दमकलकर्मियों और स्थानीय पुलिसकर्मियों ने बचाव अभियान चलाया और सुबह साढ़े छह बजे तक आग पर काबू पा लिया गया।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com