आज सीएम नीतीश कुमार का जन्मदिन, मिल रहीं बधाइयां

आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जन्मदिन है। इस मौके पर उन्हें देर रात से ही बधाईयां दी जा रही हैं। इस मौके पर उन्हें बधाई के साथ-साथ कई तरह के कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं। कहीं रक्तदान किया जा रहा है तो कहीं 75 किलो का केक काटा जा रहा है।

75 पाउंड का काटा गया केक
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का 75 वां जन्मदिन मनाते हुए पटना के नौलखा मंदिर में हवन पूजन कर 75 पाउंड का केक काटा गया। यह आयोजन जन स्वास्थ्य समिति के अध्यक्ष डॉ एल बी सिंह के द्वारा किया गया है। इस मौके पर डॉक्टर एलबी सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दीर्घायु होने और स्वस्थ जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के विकास के कारण बिहार में आज जो तरक्की हुई है, इसके लिए मुख्यमंत्री स्वस्थ और दीर्घायु रहे और लगातार बिहार के विकास में काम करते रहें।

बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी ने लगवाया रक्तदान शिविर
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जन्मदिन के मौके पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने सोशल मीडिया पर उन्हें जन्मदिन की अनंत शुभकामनाएं देते हुए ईश्वर से प्रार्थना की है वह दीर्घायु हों और सदैव स्वस्थ एवं प्रसन्न रहें। वहीं “एक विवाह ऐसा भी” सामूहिक विवाह और थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के दर्द, बिहार की एसिड पीड़ित बेटियों को सहारा देने के लिए मशहूर स्थल माँ ब्लड सेंटर ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के 75वें जन्मदिन के शुभ अवसर पर एक विशाल रक्तदान शिविर लगाया है। यह आयोजन ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री अशोक चौधरी के द्वारा करवाया जा रहा है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com