सीए फाइनल रिजल्ट लिंक किसी भी समय हो सकता है एक्टिव

आईसीएआई की ओर से CA Final Result 2026 Jan आज जारी कर दिया जायेगा। नतीजों के साथ ही आईसीएआई की ओर से टॉप करने वाले स्टूडेंट्स की लिस्ट भी साझा की जाएगी।

सीए फाइनल जनवरी 2026 एग्जाम में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। आईसीएआई की ओर से आज यानी 1 मार्च 2026 को किसी भी समय रिजल्ट की घोषणा की जा सकती है। नतीजे जारी होते ही डायरेक्ट लिंक ऑफिशियल वेबसाइट icai.org पर उपलब्ध करवा दिया जायेगा जहां से अभ्यर्थी लॉग इन डिटेल दर्ज करके परिणाम की जांच के साथ ही स्कोरकार्ड भी डाउनलोड कर सकेंगे।

नतीजों के साथ आएगी टॉप 50 छात्रों की लिस्ट
नतीजे जारी होने के साथ ही आईसीएआई की ओर से टॉपर्स लिस्ट भी जारी की जाएगी। ऑल इंडिया रैंक (AIR) के हिसाब से लिस्ट में कुल 50 छात्रों को जगह मिलेगी। टॉपर्स लिस्ट आते ही सभी छात्रों के नाम की डिटेल यहां उपलब्ध करवा दी जाएगी।

रिजल्ट चेक करने का तरीका
आईसीएआई सीए जनवरी रिजल्ट 2026 जारी होते ही सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट icai.nic.in पर विजिट करना होगा।
वेबसाइट के होम पेज पर जिस कोर्स का रिजल्ट चेक करना होगा उसके एक्टिव लिंक पर क्लिक करना होगा।
इसके बाद आपको लॉग इन क्रेडेंशियल दर्ज करके सबमिट करना होगा।
अब आपका रिजल्ट स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे चेक करने के साथ ही स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

ईमेल से भी कर पाएंगे चेक
आईसीएआई की ओर से दी गई डिटेल के मुताबिक जिन छात्रों ने पहले से आधिकारिक वेबसाइट पर पहले से रजिस्ट्रेशन करवाया है उनको रिजल्ट की जानकारी ईमेल के माध्यम से भी दी जाएगी। ऐसे में स्टूडेंट्स सीधे ही मेल के जरिये परिणाम की जांच कर पाएंगे।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com