सिक्योरिटी असिस्टेंट (MT) टियर-2 परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी

इंटेलिजेंस ब्यूरो की ओर से सिक्योरिटी असिस्टेंट (एमटी) टियर-2 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। जो उम्मीदवार आईबी सिक्योरिटी असिस्टेंट (एमटी) टियर-1 की परीक्षा में सफल घोषित किए गए थे और टियर-2 की परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अब वे उम्मीदवार IB की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को यूजर आईडी और पासवर्ड को दर्ज करना अनिवार्य है।

ऐसे करें टियर-2 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड
आईबी ने सिक्योरिटी असिस्टेंट (एमटी) टियर-2 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी किया है। ऐसे में उम्मीदवारों की सहायता के लिए यहां एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के आसान स्टेप्स बताए गए हैं, जिसे फॉलो करके उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर विजिट करें।
अब वेबसाइट के होमपेज पर एडमिट कार्ड सेक्शन पर क्लिक करें।
इसके बाद ‘IB Security Assistant (MT) Admit Card 2026’ लिंक पर क्लिक करें।
लिंक पर क्लिक करने के बाद लॉगिन क्रेडेंशियल को जमा करें।
लॉगिन डिटेल को दर्ज करने के बाद एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।

टियर-2 परीक्षा पैटर्न
टियर-2 की परीक्षा कुल 50 अंकों के लिए आयोजित कराई जाएगी। इस परीक्षा में उम्मीदावरों से मैकेनिज्म पर आधारित सवाल पूछे जाएंगे। इसके साथ ही इस परीक्षा में ड्राविंग टेस्ट भी लिया जाएगा। टियर-2 की परीक्षा के लिए न्यूनतम कटऑफ मार्क्स 40 प्रतिशत निर्धारित किया गया है। परीक्षा में शामिल होने के लिए परीक्षा तिथियों की घोषणा भी जल्द ही कर दी जाएगी। ऐसे में उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नियमित रूप से आईबी की ऑफिशियल वेबसाइट विजिट करते रहें।

कितना मिलेगा वेतनमान
इस परीक्षा में सफल हुए उम्मीदवारों को प्रतिमाह 21,700 रुपये से लेकर 69,100 रुपये प्रतिमाह प्रदान किए जाएंगे।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com