कौन हैं युवराज सामरा? टी20 वर्ल्‍ड कप इतिहास में शतक जड़ने वाले सबसे युवा बल्‍लेबाज

टीम इंडिया के पूर्व स्टार खिलाड़ी युवराज सिंह के नाम पर जिसका नाम रखा गया, वो बल्लेबाजी भी अब युवराज सिंह की तरह ही कर रहा है। जैसे युवराज बाएं हाथ से बल्लेबाजी किया करते थे, वो भी ठीक वैसी ही कर रहा है। 

हाल ही में टी20 विश्व कप 2026 के ग्रुप स्टेज मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ उसने ताबड़तोड़ शतक लगाया और वो टी20 विश्व कप के इतिहास में शतक लगाने वाला सबसे युवा क्रिकेटर बन गया है। जिस खिलाड़ी की हम बात कर रहे हैं वो कनाडा क्रिकेट टीम का युवा खिलाड़ी है, जिसका नाम युवराज सामरा हैं, जिसने न्यूजीलैंड के गेंदबाजों की जो धुनाई की, उसके बाद तो हर जगह उसकी चर्चा हो रही है। 

CAN vs NZ: कौन हैं Yuvraj Samra?
युवराज सामरा का जन्म 29 सितंबर 2006 को जन्म हुआ।
कनाडा क्रिकेट टीम के बाएं हाथ के बल्लेबाज है
टी20 फॉर्मेट में 2025 में नामीबिया के खिलाफ किया था डेब्यू
वनडे में 2025 में नीदरलैंड्स के खिलाफ किया था डेब्यू
टी20 में पहली बार हाफ सेंचुरी लगाई और उसे शतक में तब्दील किया।
19 साल और 141 दिन की उम्र में टी20 विश्व कप में शतक लगाया
बतौर एसोसिएट प्लेयर का सबसे बड़ा स्कोर लगाने वाले बैटर रहे युवराज सामरा

युवराज सिंह के नाम पर रखा गया नाम
उनके पिता बलजीत सामरा युवराज सिंह के बड़े फैन थे, इसलिए उनके नाम पर ये नाम रखा गया हैं। सामरा खुद कहते हैं कि मैं उनकी तरह बनना नहीं चाहता, मैं अपनी पहचान बनाना चाहता हूं।
युवराज सामरा दो बार युवराज सिंह से कर चुके हैं मुलाकात

युवराज सामरा ने कई वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़े
36 गेंद पर 50 रन ठोकते हुए टी20 विश्व कप में सबसे कम उम्र में फिफ्टी ठोकने का कारनामा अंजाम दिया।
सबसे कम उम्र में टी20 विश्व कप में शतक जड़ने का रिकॉर्ड
टी20 विश्व कप में शतक लगाने वाले कनाडा के पहले बैटर
टी20 विश्व कप में शतक लगाने वाले एसोसिएट नेशन के पहले बैटर 

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com