उत्तर प्रदेश में मौसम ने बदला अपना रंग! 17 और 18 फरवरी को इन इलाकों में बारिश का तांडव

 उत्तर प्रदेश में सुहावने मौसम का दौर अब खत्म होने की ओर है। मौसम विभाग (IMD) ने राज्य के कई हिस्सों में मौसम बदलने की चेतावनी जारी की है। जहां एक ओर लोग गर्मी की आहट महसूस कर रहे थे, वहीं अब काले बादलों की एंट्री ने एक बार फिर चिंता बढ़ा दी है। अगले 48 घंटों में पश्चिमी यूपी समेत कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है।

अगले 24 घंटे: खिली रहेगी धूप, सुबह दिखेगा कोहरा
आंचलिक मौसम केंद्र के मुताबिक, 16 फरवरी को प्रदेश के सभी 75 जिलों में मौसम फिलहाल सामान्य रहेगा। आसमान साफ रहने से धूप खिलेगी, जिससे अधिकतम तापमान 26 से 30 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। हालांकि, सुबह के समय हल्का कोहरा अभी भी पीछा नहीं छोड़ रहा है। कानपुर, गाजियाबाद, वाराणसी और प्रयागराज जैसे बड़े शहरों में सोमवार को मौसम पूरी तरह साफ रहने वाला है।

17 फरवरी से करवट लेगा मौसम: इन जिलों में बारिश का ‘येलो अलर्ट’
मंगलवार से यूपी के पश्चिमी हिस्से में मौसम का मिजाज बिगड़ने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार, अलीगढ़, आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, कासगंज, एटा और हाथरस में धूल भरी तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान बादलों की आवाजाही बनी रहेगी, जिससे तापमान में मामूली गिरावट आ सकती है।

लखनऊ और नोएडा में कब होगी बारिश?
लखनऊ: राजधानी में आज और कल (16-17 फरवरी) मौसम शांत रहेगा। लेकिन 18 फरवरी को यहां बादलों की गर्जना के साथ हल्की बूंदाबांदी की संभावना है। आज यहां का अधिकतम तापमान 27°C और न्यूनतम 12°C रह सकता है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com