सरकार और पुलिसिया कार्रवाई पर रोहिणी ने उठाया सवाल; पूछा-ऐसे मामलों पर संवेदना के दो शब्द क्यों नहीं ?

राजनीति से अलग होने के बाद भी रोहिणी सोशल मीडिया के माध्यम से बिहार सरकार के पुलिसिसा सिस्टम और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जुबानी हमला होते रहता है। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों पर संवेदना के दो शब्द भी उनके मुंह से क्यों नहीं निकलते?

पटना नीट की छात्रा की हत्या का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि पटना में ही कोचिंग की छत से गिरकर इंटर की छात्रा की मौत ने सरकार के खिलाफ फिर हवा के रुख को तेज कर दिया है। लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने फिर सोशल सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और सरकार की शासन व्यवस्था पर जोरदार हमला किया है।

जानिए क्या लिखा रोहिणी आचार्य ने
रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि, “माँ – बहन – बेटियों की जिंदगी, अस्मत और सुरक्षा दुश्वार “सुशासन का दावा” किस मुँह से करते हैं नीतीश कुमार ?
“बेहिसाब बलात्कार, संदिग्ध परिस्थितियों में बहन – बेटियों की मौत, पुलिसिया कार्रवाई – जाँच की आड़ में मामलों की लीपापोती, दोषियों को पकड़ने की बजाय पीड़ित परिजनों को परेशान किया जाना ” यही वर्त्तमान बिहार की लचर – लाचार शासन – व्यवस्था का प्रतिफल है ..”

रोहिणी ने आगे लिखा है कि, “अफसोसजनक है कि आत्म – मुग्धता की पराकाष्ठा हासिल कर चुके मुख्यमंत्री जी व उनकी सरकार में शामिल लोगों को बिहार की माँ – बहन – बेटियों की चित्कार, उनके द्वारा लगाई जाने वाली न्याय की गुहार नहीं सुनाई देती, पूरी दुनिया में जिन घृणित घटनाओं की वजह से बिहार की बदनामी हो रही, वो दिखाई नहीं देतीं ..!! .. न्याय दिलाना तो दूर की बात मुख्यमंत्री जी व सरकार में शामिल उनके सहयोगियों के मुँह से ऐसे मामलों पर संवेदना के दो शब्द तक नहीं निकलते !”

क्या था मामला
पटना में इंटर की छात्रा का शव एक कोचिंग के पास से मिला था। मृतका की पहचान फुलवारीशरीफ निवासी पिंकी कुमारी (17) के रूप में की गई थी। घटना एम्स गोलंबर के पास हरि नगर कॉलोनी की है। कोचिंग संचालक का कहना था कि लड़की छत से गिर गई थी, जबकि परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं। इस मामले में फिलहाल पुलिस जांच की बात कह रही है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com