सीएमए दिसंबर इंटर एवं फाइनल रिजल्ट घोषित

ICMAI CMA Dec Results 2026 रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। नतीजों के साथ साथ ही टॉपर्स लिस्ट भी जारी कर दी गई है। अभ्यर्थी स्कोरकार्ड एवं टॉपर्स लिस्ट इस पेज से डाउनलोड कर सकते हैं।

इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICMAI) की ओर से इंटरमीडिएट और फाइनल सर्टिफाइड मैनेजमेंट अकाउंटेंट (CMA) दिसंबर 2025 जारी कर दिया गया है। इस परीक्षा में भाग लेने वाले अभ्यर्थी तुरंत ही ICMAI की ऑफिशियल वेबसाइट icmai.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। इसके साथ ही इस पेज पर भी परिणाम का डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दिया गया है जिस पर क्लिक करके आप सीधे स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

इन डेट्स में हुआ था एग्जाम
अभ्यर्थियों की जानकारी के लिए बता दें कि सीएम फाउंडेशन परीक्षा का आयोजन 13 दिसंबर को हुआ था जिसका रिजल्ट 8 फरवरी को जारी हुआ था। इसके अलावा इंटर और फाइनल परीक्षा 10 से 17 दिसंबर को हुआ था जिसका रिजल्ट 11 फरवरी को जारी किया गया है।

इन स्टेप्स से स्कोरकार्ड कर सकते हैं डाउनलोड
सीएमए दिसंबर 2025 रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा।
वेबसाइट के होम पेज पर आपको रिजल्ट से संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा।
अब आपको फाइनल या इंटरमीडिएट रिजल्ट लिंक (Check your result online) पर क्लिक करना होगा।
इसके बाद रजिस्ट्रेशन नंबर, रोल नंबर दर्ज करके डिस्प्ले “रिजल्ट बटन” पर क्लिक करना होगा।
अब आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

रिजल्ट के साथ टॉपर्स लिस्ट जारी
नतीजे घोषित करने के साथ ही ICMAI की ओर से टॉपर्स लिस्ट भी जारी कर दी गई है। फाइनल एवं इंटर में टॉप करने वाले टॉप अभ्यर्थियों के नाम आप यहां से देख सकते हैं।

इंटर में टॉप करने वाले अभ्यर्थियों के नाम
रैंक 1: परी अग्रवाल
रैंक 2: भव्या शर्मा
रैंक 3: जयेश वाधवानी

फाइनल में टॉप करने वाले अभ्यर्थियों के नाम
रैंक 1: मोहम्मद फैजान
रैंक 2: मोहित सुखानी
रैंक 3: कनिका डांगयेच

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com