आरआरबी की ओर से असिस्टेंट लोको पायलट सीबीटी 1 एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड आज जारी किये जा सकते हैं। एएलपी के 9970 के रिक्त पदों के लिए परीक्षा 13, 16, 17 एवं 18 फरवरी 2026 को आयोजित की जाएगी।
रेलवे असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को CBT 1 एग्जाम में भाग लेने के लिए एडमिट कार्ड जारी होने का इंतजार है जो कभी भी खत्म हो सकता है। रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) की ओर से हॉल टिकट (RRB ALP Hall Ticket) परीक्षा तिथि से 4 दिन पूर्व जारी किये जाते हैं। चूंकि परीक्षा 13 फरवरी से स्टार्ट हो रही है, ऐसे में उम्मीद है कि प्रवेश पत्र आज डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवा दिए जायेंगे।
CBT 1 एग्जाम डेट
आरआरबी की ओर से असिस्टेंट लोको पायलट सीबीटी 1 एग्जाम का आयोजन 13, 16, 17 एवं 18 फरवरी 2026 को देशभर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर करवाया जायेगा। एग्जाम तीन शिफ्ट में संपन्न होगा। पहली शिफ्ट की परीक्षा सुबह 9 बजे से, दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 12:30 से और तीसरे शिफ्ट का एग्जाम शाम 4:30 से आयोजित होगी।
एडमिट कार्ड कैसे कर पाएंगे डाउनलोड
आरआरबी की ओर से एडमिट कार्ड ऑनलाइन माध्यम से आरआरबी चंडीगढ़ की ऑफिशियल वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जारी किये जायेंगे। इसके बाद उम्मीदवार नीचे दी जा रही स्टेप्स को फॉलो कर आसानी से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे-
आरआरबी एएलपी एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा।
होम पेज पर एडमिट कार्ड से संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा।
इसके बाद रजिस्ट्रेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ एवं दिया गया कोड दर्ज करके Login बटन पर क्लिक करना होगा।
अब आपको नए पेज पर ई-कॉल लेटर पर क्लिक करना है।
इसके बाद स्क्रीन पर एडमिट कार्ड ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे डाउनलोड करके प्रिंटआउट निकाल लें।
ईमेल एवं एसएमएस से भी डाउनलोड कर पाएंगे एडमिट कार्ड
उम्मीदवारों को बता दें कि सभी आवेदनकर्ताओं को आरआरबी की ओर से हॉल टिकट डाउनलोड करने का लिंक रजिस्ट्रर्ड ईमेल एवं एसएमएस के जरिये भी भेजा जायेगा। जिस पर क्लिक करके आप सीधे लॉग इन डिटेल दर्ज करके प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकेंगे।
चयन प्रक्रिया एवं पदों की संख्या
इस भर्ती के लिए चयन सीबीटी 1, सीबीटी 2, कंप्यूटर बेस्ड एप्टीट्यूड टेस्ट (CBAT), दस्तावेज सत्यापन (DV), मेडिकल एग्जामिनेशन (ME) प्रक्रिया से किया जायेगा। भर्ती के माध्यम से कुल असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) के 9970 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal