इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स के चेहरे पर लगी भयानक चोट

इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स अभ्यास सत्र के दौरान गंभीर रूप से चोटिल हो गए हैं। क्रिकेट गेंद लगने से उनके चेहरे पर भयानक चोट आई है, जिससे वे पहचान में भी नहीं आ रहे हैं। स्टोक्स ने खुद इंस्टाग्राम पर अपनी चोटिल तस्वीर साझा की है, जिसमें उनकी दाहिनी आंख सूजी हुई और नाक पर पट्टी बंधी दिख रही है। यह चोट उन्हें कुछ महीनों के लिए क्रिकेट से दूर रख सकती है।

इंग्लैंड के टेस्ट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स पर दुखों का पहाड़ आया है। वे अभ्यास के दौरान बुरी तरह से चोटिल हो गए और उनका चेहरा बुरी तरह से खराब हो गया है। स्टोक्स को इतनी खतरनाक चोट का सामना करना पड़ा है कि वे पहचान में भी नहीं रहे हैं। दरअसल, स्टोक्स को ट्रोनिंग सेशन के दौरान चोट का सामना करना पड़ा और वे बुरी तरह से घायल हो गए। इसकी जानकारी इंग्लिश कप्तान ने खुद दी है।

क्रिकेटर्स के चोटिल होने की खबरें हमेशा ही सामने आती रहती हैं लेकिन स्टोक्स, जिस तरह से चोटिल हुए हैं, उसे देखकर एक बार को आंखों को यकीन नहीं होगा। स्टोक्स की इतनी बुरी हालत गेंद लगने से हुए है। दिग्गज ऑलराउंडर ने अपने इंस्टाग्राम पर चोटिल होने की तस्वीर साझा की है, जिसमें उनका चेहरा बुरी तरह से घायल दिखाई दे रहा है।

बेन स्टोक्स हुए चोटिल
स्टोक्स ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी साझा की है, जिसमें उनके चेहरे पर बुरी तरह से चोट लगी है। उन्होंने फोटो शेयर करते हुए लिखा, “आपको क्रिकेट की गेंद लगने की हाल देखनी चाहिए।” इस फोटो में उनकी दाहिनी आंख में बुरी तरह से सूजन दिखाई दे रही है। गाल और होंठ पर खरोंच के निशान हैं, जबकि नाक पर पट्टी बंधी हुई है। उनकी ऐसी हालत गेंद लगने से हुई है, जब वे ट्रेनिंग सेशन में हिस्सा ले रहे थे।

एशेज के दौरान हुए थे चोटिल
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हाल ही में समाप्त हुई एशेज सीरीज में बेन स्टोक्स को चोट का सामना करना पड़ा था। स्टोक्स को गेंदबाजी करते समय ग्रोइन इंजरी हुई थी और इसी चोट से वे उबर रहे थे। स्टोक्स अब अभ्यास शुरु कर चुके थे लेकिन अभ्यास के दौरान उन्हें एक बार फिर से चोट का सामना करना पड़ा और अब वे कुछ महीनों के लिए क्रिकेट से दूर हो सकते हैं। ऐसे में अब देखना दिलचस्प होगा कि वे कब तक फिट होकर मैदान पर वापसी करते हैं।

एशेज में हार
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एशेज 2025-26 में स्टोक्स की कप्तानी में इंग्लैंड को बुरी तरह से हार का सामना करना पड़ा था। इस सीरीज में इंग्लैंड को 1-4 से हार मिली थी और स्टोक्स की कप्तानी की काफी आलोचना हुई थी। ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज के पहले तीन मैच जीतकर सीरीज में अजेय बढ़त हासिल कर ली थी और फिर चौथा मुकाबला इंग्लैंड ने अपने नाम किया था, जबकि पांचवां मैच ऑस्ट्रेलिया ने जीता था और सीरीज को 4-1 से अपने नाम कर लिया था।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com