बीती रात अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को खुशखबरी देते हुए भारत-यूएस ट्रेड डील की घोषणा कर दी। इस खबर से बजट सत्र के बीच सत्तापक्ष के सांसदों में भी खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। NDA की बैठक से पहले सभी सांसदों ने मिलकर पीएम मोदी का भव्य स्वागत किया है।
बजट सत्र शुरू होने से पहले आज दिल्ली में NDA के सभी सांसदों की बैठक बुलाई गई थी। इस बैठक में पीएम मोदी की एंट्री के साथ ही पूरा परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।
कई दिग्गज नेता रहे मौजूद
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आते ही बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन समेत कई नेताओं ने उन्हें फूलों की माला पहनाते हुए उनका स्वागत किया। इस खुशी के मौके पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा समेत बीजेपी क सभी वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
NDA की बैठक में पीएम मोदी ने भी सभी सांसदों का अभिवादन किया है। संसदीय मामलों के मंत्री करेन रिजिजू के अनुसार, भारत-अमेरिका के बीच होने वाली ये ट्रेड डील एक ऐतिहासिक निर्णय है।
भारत-अमेरिका ट्रेड डील की घोषणा
बता दें कि ट्रंप ने बीती रात को पोस्ट शेयर करते हुए इस ट्रेड डील की जानकारी दी है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने अपनी पोस्ट में लिखा, “भारत और अमेरिका ने ट्रेड डील को हरी झंडी दिखा दी है। अमेरिका ने भारत पर लगने वाला टैरिफ घटाकर 18 प्रतिशत करने का फैसला किया है।”
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal