छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक ऐसी घटना घटी है, जिसने सोशल मीडिया पर लोगों को डरा दिया है। दरअसल, घर में अचानक फर्श के नीचे से ऐसी पानी की धारा निकलती है, जैसे कोई जमीन के अंदर विस्फोट हो गया हो।
Viral Video: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से एक बेहद डराने वाला वीडियो सामने आया है। वीडियो में दिख रहा है अचानक जमीन को फाड़कर पानी की तेज धारा बाहर निकली रही है। यह नजारा बेहद खतरनाक है। घटना के दौरान पास नें खड़ा एक युवक बाल-बाल बच जाता है। यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है।
क्या है पूरा मामला?
यह पूरा मामला बिलासपुर के उसलापुर स्थित गोकुलधाम का है। यहां पर घर में अचानक जमीन के नीचे से ऐसी पानी धारा निकलती है जिसने लोगों को डरा दिया। एक शांत घर में अचानक फर्श के नीचे से ऐसी पानी की धारा निकलती है, जैसे कोई जमीन के अंदर विस्फोट हो गया हो। दरअसल, मकान की अंडरग्राउंड बोरिंग अचानक फट गई, जिससे हाई प्रेशर के साथ पानी फर्श को तोड़कर बाहर निकल आया।
क्या थी घटना की वजह?
हादसे के समय घर का मालिक वहीं पर मौजूद था, लेकिन अचानक विस्फोट जैसे हालात में बाल-बाल बच जाता है। मिली जानकारी के मुताबिक, पास के प्लॉट में नई बोरिंग का काम चल रहा था। इसके कारण जमीन के भीतर दबाव असंतुलित हो गया और पुरानी बोरिंग ने रास्ता छोड़ दिया। पूरा हादसा घर के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।
कब की है घटना?
वायरल वीडियो 29 जनवरी रात 8 बजकर 25 मिनट का है। वीडियो में दिख रहा है कि पहले गेट के अंदर पानी आता होता है। लेकिन बाद में अचानक जमीन फटती है और पूरे प्रेशर के साथ जमीन के भीतर से पानी बाहर आ जाता है। इस हादसे में पास मौजूद घर का मालिक बाल-बाल बच जाता है।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal