वीडियो की शुरुआत में एक बच्ची अनाज के झोले से बना अपना स्कूल बैग दिखाती है। बच्ची की मुस्कान साफ बता रही हैं कि, वो बैग मंहगा न सही पर उसके लिए सबसे बड़ी खुशी है। पैसे न सही पर सपने पूरे करने का हौसला है।
Viral Video: माता-पिता अपने बच्चों के पालन-पोषण, सुरक्षा, शिक्षा और भावनात्मक विकास के लिए असीम त्याग करते हैं। यहां तक की वो उनकी छोटी-छोटी खुशियों को भी पूरा करने की पूरी कोशिश करते हैं। मगर कुछ माता-पिता गरीबी और मजबूरी के चलते चाह कर भी बच्चों की ख्वाहिश पूरी नहीं कर पाते हैं। लेकिन उनके पास मौजूद चीजों से ही वो कुछ ऐसा करते हैं कि बच्चे खुश हो जाएं। बाजार में भले ही तरह-तरह के स्कूल बैग मिलने लगे हों पर हर किसी की जेब में इतने पैसे नहीं होते जो इन्हें खरीद सकें। एक माता-पिता ने अपनी बच्ची की खुशी के लिए ऐसा स्कूल बैग बनाया जो महंगे से महंगे स्कूल बैग को मात दे सकता है।
वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि कई स्कूली बच्चे हैं और उनमें से एक बच्ची अनाज के झोले से बना अपना स्कूल बैग दिखाती नजर आ रही है। बैग मामूली बिल्कुल नहीं है, क्योंकि इसमें गरीबी के बावजूद बच्चे के लिए प्यार और उसकी ख्वाहिश पूरी करने की कोशिश दिखती है। इस अनाज के झोले में बैग की तरह चेन और हैंडल लगाए गए हैं। साथ में किसी भी दूसरे बैग की तरह टिफिन बैग और पीछे की ओर कंधे पर टांगने की बेल्ट भी लगी हुई हैं।
गरीबी और क्रिएटिविटी के इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @not_that_typical_pti नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को देखने के बाद लोग मदद के लिए हाथ बढ़ा रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा- वो इन बच्चों कि मदद कैसे कर सकते हैं। तो वहीं कई यूजर्स ने बच्ची का पता पूछा है ताकि मदद कर सकें।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal