एएमयू में यूजी पीजी डिप्लोमा बीएड समेत विभिन्न प्रोग्राम्स में एडमिशन के लिए आवेदन आज से

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) में विभिन्न पाठ्यक्रमों में एडमिशन के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया स्टार्ट कर दी गई है। इस विश्वविद्यालय में प्रवेश लेने की सोच रहे छात्र तय तिथियों के अंदर ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं।

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) की ओर से विभिन्न ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन, डिप्लोमा इन इंजीनियरिंग ब्रिज कोर्स एवं सीनियर सेकेंडरी, बीएड में एडमिशन के लिए शेड्यूल जारी कर दिया गया है। जो भी छात्र अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से अपनी पढ़ाई को आगे बढ़ाना चाहते हैं वे आज यानी 1 फरवरी से विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए फॉर्म भर सकते हैं। एप्लीकेशन फॉर्म ऑनलाइन माध्यम से एएमयू के ऑफिशियल पोर्टल amucontrollerexams.com पर जाकर भरा जा सकता है।

आवेदन के साथ एंट्रेस टेस्ट के लिए डेट्स भी घोषित
आवेदन शुरू करने के साथ ही अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) की ओर से प्रोग्राम के अनुसार एंट्रेस टेस्ट की डेट्स का एलान भी कर दिया गया है। आप नीचे टेबल से कोर्स के अनुसार परीक्षा की तिथि की जानकारी हासिल करके अपनी तैयारियों को आगे बढ़ा सकते हैं।

एप्लीकेशन प्रॉसेस
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी प्रवेश परीक्षा में भाग लेने के लिए छात्र ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट amucontrollerexams.com पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं। आवेदन पत्र भरने के साथ छात्र निर्धारित शुल्क का भुगतान अवश्य करें तभी आपका फॉर्म स्वीकार किया जायेगा। बिना फीस के भरे गए फॉर्म स्वीकार नहीं होंगे।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com