पूरा उत्तर भारत इस समय कोहरे की चपेट में…ठंड का कहर जारी

पूरा उत्तर भारत इस समय कोहरे की चपेट में है। शीतलहर ने लोगों को घरों में कैद रहने को मजबूर कर दिया है। दिल्ली से बिहार तक कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। उत्तर प्रदेश के अधिकांश जिलों में इस समय घना कोहरा छाया हुआ है, जिस कारण लोगों विजिबिलटी काफी कम हो गई है।

इस बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि अगले दो दिनों तक कबीर यही स्थिति देखने को मिलेगी। विभाग का कहना है कि उत्तर भारत के अधिकांश राज्यों में शीतलहर और कोहरे को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी यूपी और राजस्थान में 30 दिसंबर तक शीतलहर को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। विभाग का कहना है कि 1 जनवरी के बाद कोहरे से राहत मिलने की संभावना है।

रविवार को कैसा रहा मौसम

दिल्ली, यूपी, बिहार, राजस्थान और पंजाब में रविवार को घना कोहरा देखने को मिला। इस कारण रेल, सड़क और हवाई यातायात पर बुरा प्रभाव पड़ा। रविवार को दिल्ली की हवा की गुणवत्ता काफी खराब रही।

विभाग ने बताया कि आने वाले कुछ दिनों तक पंजाब और हरियाणा के अधिकांश इलाकों में ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है। शनिवार को पंजाब के बल्लोवाल सौंखरी में न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, चंदीगढ़ में न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री सेल्सियस रहा।

राजस्थान के मौसम का हाल

रविवार को राजस्थान में भी रविवार को काफी ठंड देखने को मिली। विभाग का कहना है कि आने वाले 3 दिनों तक राज्य के अलवर, झुंझुनू, सीकर, चुरु एवं डीडवाना-कुचामन जिलों में शीतलह चलने की संभावना है।

यूपी के मौसम का हाल जानिए

पूर्वी उत्तर प्रदेश इस समय कड़ाके की ठंड की चपेट में है। उत्तर प्रदेश में शनिवार को शीतलहर का असर देखने को मिला। दिन में तापमान सामान्य से कम रहा। आईएमडी ने बचाया कि पश्चिमी यूपी के कुछ जिलों में सोमवार और मंगलवार को घना कोहरा देखने को मिल सकता है। वहीं, पूर्वी यूपी में आने वाले दिनों में घना कोहरा और शीतलहर देखने को मिल सकती है।

विभाग ने यह भी बताया कि राज्य के कई जिलों में दिन का तापमान सामान्य से कम रहा, जिसमें गोरखपुर में 13.2 डिग्री सेल्सियस जबकि प्रयागराज में 15.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पहाड़ी राज्यों बर्फबारी से सैलानी खुश

कश्मीर में चिल्लेकलां के बीच कड़ाके की ठंड जारी है, सोनमर्ग सबसे ठंडा स्थान रहा। श्रीनगर सहित अधिकांश क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु से नीचे दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने 29 दिसंबर से पश्चिमी विक्षोभ के कारण 2 जनवरी तक ताजा बर्फबारी और बारिश की संभावना जताई है, खासकर 31 दिसंबर और 1 जनवरी को निचले इलाकों में भी बर्फबारी हो सकती है।

कोहरे ने रोकी रफ्तार

लगातार कोहरे और शीतलहर का असर रफ्तार पर पड़ा है। कोहरे के कारण सड़क, रेल और हवाई यातायात बुरी तरीके से प्रभावित हुआ है। जानकारी के अनुसार, दिल्ली एयरपोर्ट पर रविवार को 10 से अधिक उड़ानें देरी से संचालित हो रही हैं। वहीं, घने कोहरे के कारण कई उड़ानों को रद करना पड़ा है। कोहरे के कारण रेल सेवा की रफ्तार पर भी ब्रेक लग गया है। कई ट्रेनें 10 घंटे से अधिक की देरी से चल रही हैं। सड़कों पर कोहरे के कारण वाहन रेंगते नजर आए।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com