रेलवे भर्ती बोर्ड की ओर से आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट लेटल सीबीटी-2 परीक्षा की एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दी गई है। जो उम्मीदवार सीबीटी-1 परीक्षा में सफल घोषित किए गए थे, वे आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट indianrailways.gov.in पर जाकर सीबीटी-2 परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं। एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन नबंर, जन्मतिथि और कैप्चा कोड को दर्ज करना होगा।
इस दिन होगी परीक्षा
आरआरबी की ओर से RRB NTPC Graduate CBT-02 परीक्षा का आयोजन देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में 13 अक्टूबर को किया जाएगा। इसके साथ ही इस भर्ती परीक्षा के जरिये कुल 8113 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।
RRB NTPC Graduate City Slip 2025: ऐसे डाउनलोड करें सिटी स्लिप
आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी-2 परीक्षा की एग्जाम सिटी डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करना होगा।
सीबीटी-2 परीक्षा की एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर विजिट करें।
इसके बाद वेबसाइट के होमपेज पर ‘Exam City’ सेक्शन पर क्लिक करें।
अब ‘RRB NTPC Graduate Level CBT-2 Exam City 2025’ लिंक पर क्लिक करें।
इसके बाद रजिस्ट्रेशन नबंर, जन्मतिथि और कैप्चा कोड को दर्ज करें।
लॉगिन करने के बाद सिटी स्लिप आपकी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी।
सिटी स्लिप डाउनलोड करने के बाद अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।