ये ट्रिक्स आपके पराठे को बनाएंगी बिल्कुल मम्मी के हाथों जैसा

घर पर बने पराठे का खास स्वाद हर किसी को पसंद आता है, लेकिन कई बार पराठा बनाने में वह मुलायमापन नहीं आता जो मम्मी के हाथों के पराठे में होता है। इसका कारण सही तरीका और कुछ खास टिप्स को न अपनाना हो सकता है।

इस लेख में हम आपको बताएंगे कि किस तरह सही आटा गूंथे, किस तापमान पर पराठा सेकें, और किन बातों का ध्यान रखें ताकि आपका पराठा बाहर से कुरकुरा और अंदर से पूरी तरह से नरम बने।

अगर आप चाहती हैं कि आपके घर के खाने की महफिल में मम्मी के बनाए पराठों जैसा स्वाद आए, तो इसे ध्यान से पढ़िए और अपनी रसोई में इन आसान लेकिन असरदार तरीकों को अपनाइए।

सही तरह से आटा गूंथें

पराठा बनाने के लिए अगर पराठा का आटा सही तरह से गुंथा नहीं होगा, तो इससे पराठा सही बनेगा। आटा गूंथते समय ध्यान रखें कि ये नरम औल लचीला होना चाहिए, क्योंकि ज्यादा सख्त या सूखा आटा पराठे को टाइट बना देता है। इसलिए आटे में धीरे-धीरे पानी डालकर नरम और लचीला आटा गूंधें। ये सॉफ्ट तो हो लेकिन ऐसा न हो कि चिपके। आटा अगर सही तरह से गूंथा गया हो तो पराठा बनने पर फुला-फुला और नरम रहता है।

कुछ देर आटे को सेट होने दें

कभी भी आटा गूंथने के तुरंत बाद पराठा न बनाएं। बल्कि कुछ देर के लिए इसे ऐसे ही रख दें। इस दौरान आटा अपनी नमी को अच्छे से सोख लेता है और उसमें मौजूद ग्लूटेन विकसित होता है। इससे पराठा बेलने में आसानी होती है और पराठा नरम, सॉफ्ट और फूला-फूला बनता है।

हल्के हाथ से पराठा बेलें

पराठा बेलते समय ज्यादा दबाव या जोर से बेलने से पराठा टाइट और सख्त हो जाता है। इसलिए पराठे को हमेशा हल्के हाथ से बेलें ताकि आटे में हवा बनी रहे। ये हवा पराठे को फुलाने में मदद करती है और नरमी बनाए रखती है।

आंच हो सही

अक्सर लोग जल्दबाजी में तेज आंच पर ही पराठा सेकने लगते हैं, जबकि ऐसा नहीं करना चाहिए। ध्यान रखें कि तेज आंच पर पराठा बाहर से जल्दी सिक जाता है, लेकिन अंदर कच्चा रह सकता है, जिससे वो टाइट और सख्त लगने लगता है। मध्यम आंच पर पराठा धीरे-धीरे अच्छी तरह पकता है और पूरी तरह से नरम रहता है।

तेल का उचित इस्तेमाल करें

पराठा सेकते समय हल्का सा तेल या घी लगाना जरूरी है। ये पराठे को कुरकुरा बनाता है और साथ ही अंदर से नरम बनाए रखता है। बहुत ज्यादा तेल लगाने से पराठा चिकना और टाइट हो सकता है, इसलिए संतुलित मात्रा में ही लगाएं।

पराठा सेकने के बाद ढककर रखें

पराठा बनने के बाद उसे तुरंत खुले में छोड़ने से उसकी नमी उड़ जाती है और वो सख्त हो जाता है। इसलिए पराठा तैयार होने के बाद किसी साफ कपड़े या ढक्कन से ढककर रखें। इससे उसमें नमी बनी रहती है और पराठा लंबे समय तक नरम रहता है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com