क्या इंदिरा-नेहरू का रिकॉर्ड तोड़ेंगे नरेंद्र मोदी

आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 75वां जन्मदिन है। 9 जून 2024 को नरेंद्र मोदी की ताजपोशी हुई थी। इसके साथ ही उन्होंने लगातार तीसरी बार देश की सत्ता की कमान संभाली। नरेंद्र मोदी की तीसरी पारी अपने आप में एक रिकॉर्ड है। लगातार तीसरी बार शपथ लेते ही वह जवाहर लाल नेहरू और इंदिरा गांधी की श्रेणी में शामिल हो गए।

जवाहर लाल नेहरू
आजादी के बाद जवाहर लाल नेहरू देश के पहले प्रधानमंत्री बने थे। जवाहर लाल नेहरू ने लगातार तीन बार देश की बागडोर संभाली। पंडित नेहरू 1947 से 1964 तक करीब 17 वर्षों तक प्रधानमंत्री रहे। उन्होंने 16 वर्ष, 9 महीने, 13 दिनों तक प्रधानमंत्री की कुर्सी संभाली। प्रधानमंत्री पद पर रहते हुए 27 मई, 1964 को नई दिल्ली में दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया।

इंदिरा गांधी
भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी थीं। चार बार देश की प्रधानमंत्री रहीं इंदिरा ने 1966 से 1977 तक लगातार तीन कार्यकालों तक देश की सत्ता संभाली थी। 1966 में लाल बहादुर शास्त्री के निधन के बाद इंदिरा पहली बार देश की प्रधानमंत्री बनीं। 1967 में हुए चुनाव में जीत दर्ज करके उन्होंने दूसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। इसके बाद 1971 के चुनाव में जीत दर्ज करके इंदिरा ने लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। इंदिरा ने 1975 में आपातकाल लगाया। इसके चलते जो कार्यकाल 1976 में खत्म हो सकता था वह 1977 में आपातकाल खत्म होने तक जारी रहा। उनका चौथा और अंतिम कार्यकाल 1980 से 1984 तक था। 31 अक्तूबर 1984 को इंदिरा की उनके घर के बाहर उनके दो अंगरक्षकों ने हत्या कर दी। इस तरह से इंदिरा 15 वर्ष, 11 महीने और 22 दिनों तक देश की प्रधानमंत्री रहीं।

नरेंद्र मोदी
भाजपा के दिग्गज नेता ने 2014 में सत्ता संभालने के बाद 9 जून को तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। 2014 और 2019 के लोकसभा चुनावों में मोदी ने भाजपा को रिकॉर्ड जीत दिलाई और दोनों मौकों पर पूर्ण बहुमत हासिल किया। 9 जून 2024 से प्रधानमंत्री के रूप में उनका तीसरा कार्यकाल शुरू हुआ। उन्होंने पहली बार 26 मई 2014 को प्रधानमंत्री पद संभाला था। तीसरा कार्यकाल पूरा करते ही तीसरे सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहने वाले नेता रहेंगे। हालांकि, तीसरे कार्यकाल में भी वह इंदिरा के रिकॉर्ड की बराबरी नहीं कर पाएंगे।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com