सोने में आई हल्की गिरावट, क्या आगे दाम होंगे कम

सोने और चांदी में लगातार बढ़ोतरी जा रही है। हालांकि आज सोने की रफ्तार थोड़ी कम हुई है। सोने में हल्की गिरावट देखी जा रही है। ये इतनी बड़ी गिरावट नहीं है। सुबह 10 के करीब सोने के भाव में महज 23 रुपये की गिरावट देखी गई है। वहीं चांदी की रफ्तार तेज हुई है। चांदी में 576 रुपये की बढ़त देखी जा रही है।

सबसे पहले जानते हैं कि देशभर में आज सोने और चांदी का क्या भाव चल रहा है।

Gold Price Today: क्या है सोने का भाव?
सुबह 10.30 बजे के करीब 24 कैरेट सोने का भाव 109030 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रहा है। इसमें सिर्फ 3 रुपये की गिरावट देखी जा रही है। सोने ने अब तक 108,668 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंचकर लो रिकॉर्ड और 109050 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंचकर हाई रिकॉर्ड बनाया है।

IBJA में कल शाम 10 ग्राम सोने की कीमत 108037 रुपये दर्ज किया गया है। इसके साथ ही 22 कैरेट सोने की कीमत 107604 रुपये और 18 कैरेट सोने का दाम 98962 रुपये दर्ज किया गया है।

Silver Price कितना है?
अगर चांदी की बात करें तो सुबह 10.30 बजे के करीब 1 किलो चांदी का भाव 125011 रुपये चल रहा है। इसमें 550 रुपये प्रति किलो की बढ़त देखी गई है। चांदी ने अब तक 124,799 रुपये प्रति किलो पहुंचकर लो रिकॉर्ड और 125090 रुपये प्रति किलो का हाई रिकॉर्ड बनाया है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com