तिरंगा यात्रा को किया रवाना, बोले-हमारे सैनिकों ने पाक को घुटने टेकने पर किया मजबूर

हमारे वीर सैनिकों ने बहादुरी दिखाते हुए पाकिस्तान को चार दिन में ही घुटने टेकने को मजबूर कर दिया है। ऐसे जाबांज सैनिकों को पूरा देश नमन कर रहा है। इन सैनिकों के हाथों देश पूरी तरह से सुरक्षित है और आतंकवाद व पाकिस्तान यहां अशांति फैलाने की अब हिमाकत नहीं कर पाएंगे। ये विचार मुख्यमंत्री नायब सैनी ने व्यक्त किए। वे आज शनिवार को गांव बुहावी पहुंचे थे, जहां ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर आयोजित तिरंगा यात्रा को रवाना किया।

मुख्यमंत्री ने इस दौरान यात्रा में मौजूद हजारों लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि ऑपरेशन सिंदूर युद्व नहीं था बल्कि यह पहलगाम जैसी आंतकी घटना का करारा जवाब था। भारत का यही साहस ही नए भारत की पहचान है। यहीं देश का आत्मविश्वास है। इस ऑपरेशन ने दिखा दिया है कि पूरा देश एकजुट है और ऐसे में किसी की हिम्मत नहीं है, जो हमारे देश की ओर आंख उठाकर देख सके। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व का भारत है, जो जवाब देना जानता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि तिरंगा यात्रा से पूरे देश में संदेश जा रहा है कि यहां कण-कण में देशभक्ति है। हरियाणा वीरों की भूमि है और यहां गांव-गांव के जवान वीरता की मिशाल है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने देश की ओर आंख उठाकर देखने वाले पाकिस्तान व आतंकवाद को करारा जवाब दिया है। सिंधु जल समझौता रद्द करना भी बड़ा कदम था तो वहीं पाकिस्तान के नागरिकों का वीजा खत्म कर उन्हें वापस भेजने का भी काम किया है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com