कई देशों में सरकारें बदलीं, भारत में लोगों ने निरंतरता को चुना, व‌र्ल्ड लीडर्स फोरम में बोले पीएम मोदी

एक कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा कि देश एक अनूठी सफलता की कहानी लिख रहा है और इसके सुधारों का प्रभाव अर्थव्यवस्था के प्रदर्शन में दिखाई दे रहा है। दुनिया की समृद्धि भारत की समृद्धि में निहित है। मेरी सरकार चाहती है कि अधिक से अधिक कंपनियां वैश्विक ब्रांड बनें और देश हर क्षेत्र में अग्रणी बने। भारत आज दुनिया में अवसरों की सबसे बड़ी भूमि है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कहा कि इस साल जिन देशों में चुनाव हुए, उनमें से ज्यादातर में लोगों ने बदलाव के लिए मतदान किया जबकि भारतीयों ने निरंतरता, राजनीतिक स्थिरता और आर्थिक विकास को प्राथमिकता दी।

उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि एक नया मध्यम वर्ग देश की प्रगति को रफ्तार दे रहा है। इसके साथ ही निवेशकों से सुविधा, सुधार, स्थिर नीति वाली व्यवस्था और उच्च विकास का वादा किया तथा बदले में उनसे नवाचार, प्रदर्शन और उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों का वादा करने को कहा।

दुनिया की समृद्धि भारत की समृद्धि में निहित-पीएम
एक समाचार पत्र द्वारा आयोजित ‘व‌र्ल्ड लीडर्स फोरम’ को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि देश एक अनूठी सफलता की कहानी लिख रहा है और इसके सुधारों का प्रभाव अर्थव्यवस्था के प्रदर्शन में दिखाई दे रहा है। दुनिया की समृद्धि भारत की समृद्धि में निहित है। मेरी सरकार चाहती है कि अधिक से अधिक कंपनियां वैश्विक ब्रांड बनें और देश हर क्षेत्र में अग्रणी बने।

उन्होंने इस सदी के तीसरे दशक को देश के उत्थान का युग बताया, जिसका लाभ सभी को मिलेगा। भारत आज दुनिया में अवसरों की सबसे बड़ी भूमि है। हम धन सृजन करने वालों का सम्मान करते हैं। भारत नवाचार, समावेशन और अंतरराष्ट्रीय सहयोग के मंत्र का पालन करता है।

हाल के लोकसभा चुनाव में भाजपा के बहुमत से दूर रह जाने को लेकर विपक्षी दलों द्वारा सरकार पर किए जा रहे हमलों के बीच प्रधानमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने अपना तीसरा कार्यकाल अधिक दृढ़ इरादों के साथ शुरू किया है। यह सरकार देश के नागरिकों की तरह आशा और विश्वास से भरी हुई है। सरकार के तीसरे कार्यकाल के 100 दिनों से भी कम समय में हमने गरीबों, महिलाओं, युवाओं और किसानों के लिए बड़े फैसले लिए हैं।

सरकार ने मेडिकल में एक लाख सीटें बढ़ाने की पहल की
पीएम मोदी ने कहा कि उनकी सरकार भारत को वैश्विक स्वास्थ्य केंद्र बनाने के लिए काम कर रही है। पिछले 10 वर्षों में सरकार ने मेडिकल में एक लाख सीटें और जोड़ी हैं जो कि पहले 60 हजार ही थीं। अगले पांच वर्षों में 75 हजार से अधिक सीटें और जोड़ी जाएंगी। 25 करोड़ से अधिक लोग गरीबी से बाहर आ गए हैं और एक नव मध्यम वर्ग ऐतिहासिक पैमाने पर और तेजी से उभरा है, जो किसी भी लोकतांत्रिक समाज में नहीं देखा गया है।

मेड इन इंडिया के बारे में कही ये बात
प्रधानमंत्री ने देश में पर्यटन को बढ़ावा देने का भी उल्लेख किया। कहा कि मेरा संकल्प दुनियाभर में हर खाने की मेज पर ‘मेड इन इंडिया’ उत्पाद सुनिश्चित करना है। हमारा ध्यान भविष्य पर है। हम देश को उन चुनौतियों और अवसरों के लिए तैयार करना चाहते हैं, जो हमारा इंतजार कर रहे हैं।पीटीआई, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कहा कि इस साल जिन देशों में चुनाव हुए, उनमें से ज्यादातर में लोगों ने बदलाव के लिए मतदान किया जबकि भारतीयों ने निरंतरता, राजनीतिक स्थिरता और आर्थिक विकास को प्राथमिकता दी।

उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि एक नया मध्यम वर्ग देश की प्रगति को रफ्तार दे रहा है। इसके साथ ही निवेशकों से सुविधा, सुधार, स्थिर नीति वाली व्यवस्था और उच्च विकास का वादा किया तथा बदले में उनसे नवाचार, प्रदर्शन और उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों का वादा करने को कहा।

दुनिया की समृद्धि भारत की समृद्धि में निहित-पीएम
एक समाचार पत्र द्वारा आयोजित ‘व‌र्ल्ड लीडर्स फोरम’ को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि देश एक अनूठी सफलता की कहानी लिख रहा है और इसके सुधारों का प्रभाव अर्थव्यवस्था के प्रदर्शन में दिखाई दे रहा है। दुनिया की समृद्धि भारत की समृद्धि में निहित है। मेरी सरकार चाहती है कि अधिक से अधिक कंपनियां वैश्विक ब्रांड बनें और देश हर क्षेत्र में अग्रणी बने।

उन्होंने इस सदी के तीसरे दशक को देश के उत्थान का युग बताया, जिसका लाभ सभी को मिलेगा। भारत आज दुनिया में अवसरों की सबसे बड़ी भूमि है। हम धन सृजन करने वालों का सम्मान करते हैं। भारत नवाचार, समावेशन और अंतरराष्ट्रीय सहयोग के मंत्र का पालन करता है।

हाल के लोकसभा चुनाव में भाजपा के बहुमत से दूर रह जाने को लेकर विपक्षी दलों द्वारा सरकार पर किए जा रहे हमलों के बीच प्रधानमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने अपना तीसरा कार्यकाल अधिक दृढ़ इरादों के साथ शुरू किया है। यह सरकार देश के नागरिकों की तरह आशा और विश्वास से भरी हुई है। सरकार के तीसरे कार्यकाल के 100 दिनों से भी कम समय में हमने गरीबों, महिलाओं, युवाओं और किसानों के लिए बड़े फैसले लिए हैं।

सरकार ने मेडिकल में एक लाख सीटें बढ़ाने की पहल की
पीएम मोदी ने कहा कि उनकी सरकार भारत को वैश्विक स्वास्थ्य केंद्र बनाने के लिए काम कर रही है। पिछले 10 वर्षों में सरकार ने मेडिकल में एक लाख सीटें और जोड़ी हैं जो कि पहले 60 हजार ही थीं। अगले पांच वर्षों में 75 हजार से अधिक सीटें और जोड़ी जाएंगी। 25 करोड़ से अधिक लोग गरीबी से बाहर आ गए हैं और एक नव मध्यम वर्ग ऐतिहासिक पैमाने पर और तेजी से उभरा है, जो किसी भी लोकतांत्रिक समाज में नहीं देखा गया है।

मेड इन इंडिया के बारे में कही ये बात
प्रधानमंत्री ने देश में पर्यटन को बढ़ावा देने का भी उल्लेख किया। कहा कि मेरा संकल्प दुनियाभर में हर खाने की मेज पर ‘मेड इन इंडिया’ उत्पाद सुनिश्चित करना है। हमारा ध्यान भविष्य पर है। हम देश को उन चुनौतियों और अवसरों के लिए तैयार करना चाहते हैं, जो हमारा इंतजार कर रहे हैं।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com