आज देश आजादी का 78 वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इस दिवस पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी कुरुक्षेत्र में ध्वजारोहण किया। कुरुक्षेत्र में आयोजित राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कुरुक्षेत्र पुलिस लाइन में ध्वजारोहण किया। इससे पहले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी लघु सचिवालय के बाहर शहीदी स्मारक पहुंचे जहां उन्होंने शहीदों को नमन करते हुए पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
सीएम ने परेड का किया निरीक्षण
इस पहले सीएम सैनी ने कहा कि प्यारे हरियाणावासियों, भाई- बहनों, आदरणीय बुजुर्गों, नौजवान साथियों और प्यारे बच्चों आज 78वीं स्वतंत्रता दिवस पर मैं आपको हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं देता हूं। दिन-रात देश की सीमाओं की सुरक्षा करने वाले हमारे वीर जवानों को मैं हमारे राष्ट्र के इस महत्वपूर्ण पर्व की बधाई देता हूं। आजादी के यह पर्व जन-जन का पर्व है। हर मन का पर्व है। हर भारतीय के लिए गर्व है और गौरव का दिन है।आज हर साल की तरह हर घर तिरंगा अभियान से पूरा देश देशभक्ति के रंग में रंगा है।
इस दौरान सीएम सैनी ने कहा कि हर घर, गली मुंडेर और हर मुहल्ले में तिरंगा फहरा रहा है। यह पवित्र दिन आजादी के मतवालों के महान बलिदानों को याद करने का दिन है। मैं हमारी आजादी के लिए मर मिटने वाले ज्ञात-अज्ञात शहीदों को सभी हरियाणावासियों की ओर से भावभीनी श्रद्धाजंलि अर्पित करता हूं। भाइयों और बहनों हम सबके लिए यह गर्व की बात है कि स्वतंत्रता आंदोलन में हरियाणावासियों ने अग्रणी भूमिका निभाई थी।
 Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal
 
		
 
 
						
 
						
 
						
 
						
 
						
