गुजरात में राहुल की न्याय यात्रा की एंट्री से पहले कांग्रेस को झटका

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और एमएलए अर्जुन मोढवाडिया आज भाजपा में शामिल हुए। उन्होंने सोमवार को कांग्रेस से इस्तीफा दिया था। कांग्रेस से इस्तीफे के बाद अर्जुन मोढवाडिया ने कहा कि जब कोई पार्टी जनता से अपना जुड़ाव खो देती है तो वह ज्यादा दिनों तक टिक नहीं पाती। देश की जनता चाहती थी कि राम मंदिर का निर्माण हो।

लोकसभा चुनाव से पहले गुजरात कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। पोरबंदर से विधायक, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और एमएलए अर्जुन मोढवाडिया ने आज भाजपा का दामन थाम लिया है। उन्होंने सोमवार (05 फरवरी) को कांग्रेस से इस्तीफा दिया था।

वो गांधीनगर में आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लेते हुए भाजपा में शामिल हुए। राजुला के पूर्व विधायक अंबरीश डेर भी भाजपा में शामिल हुए। उन्होंने भी कल (3 फरवरी) कांग्रेस से इस्तीफा दिया था। ये सभी नेता आज गांधीनगर के भाजपा दफ्तर ‘कमलकम’ में औपचारिक रूप से भाजपा में शामिल हुए।  

राम मंदिर का निमंत्रण ठुकराने से मोढवाडिया हुए कांग्रेस से खफा

कांग्रेस से इस्तीफे के बाद अर्जुन मोढवाडिया ने कहा कि जब कोई पार्टी जनता से अपना जुड़ाव खो देती है तो वह ज्यादा दिनों तक टिक नहीं पाती। देश की जनता चाहती थी कि राम मंदिर का निर्माण हो। कांग्रेस ने भी तय किया था कि सुप्रीम कोर्ट से संवैधानिक फैसला आने के बाद हम इसका समर्थन करेंगे। फिर भी प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण अस्वीकार कर दिया गया।

कांग्रेस आलाकमान के फैसले से नाराज थे अर्जुन मोढवाडिया

अर्जुन ने कहा कि मैंने तब भी आवाज उठाई थी कि इससे जनता की भावना आहत होगी और हमें ऐसे राजनीतिक फैसले नहीं लेने चाहिए और उस फैसले से लोगों के साथ जुड़ाव की कमी का पता चलता है। मैंने कई अन्य मामलों में भी अपनी बात पहुंचाने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो सका। आखिरकार, मैंने आज इस्तीफा देने का फैसला किया।

सात मार्च को दाहोद पहुंचेगी न्याय यात्रा

बता दें कि कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा सात मार्च को दाहोद जिले के झालोद से गुजरात में प्रवेश करेगी। चार दिन में 400 किमी की यात्रा के दौरान राज्य में सभा रैली व जनसंपर्क स्थापित किया जाएगा। राहुल गांधी बारडोली स्वराज आश्रम जाएंगे इसकी स्थापना सरदार पटेल ने की थी।दांडी मार्च के बाद महात्मा गांधी जी लंबे समय तक इस आश्रम में रहे थे।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com