HCL ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर 84 ग्रेजुएट इंजीनियर पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जारी

HCL ग्रेजुएट इंजीनियर भर्ती 2022: हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड (HCL) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर 84 ग्रेजुएट इंजीनियर पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन जारी किया है। आइए आपको बताते हैं HCL भर्ती आवेदन प्रक्रिया, आयु सीमा और योग्यता जुड़ी सभी बातें।

HCL ग्रेजुएट इंजीनियर भर्ती जॉब नोटिफिकेशन 2022 :

हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड( HCL ) ने एक मिनीरत्न (कैटेगरी I) जिसे भारत सरकार ने एक उद्योग के रूप में शामिल किया है, में ग्रेजुएट इंजीनियर ट्रेनी के रिक्त 84 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन फॉर्म मांगे हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए 31 अक्टूबर 2022 या उससे पहले आवेदन कर सकते हैं।

 एचसीएल ग्रेजुएट इंजीनियर भर्ती प्रकिया 2022:  भर्ती के प्रकिया दो चरणों में होगी। पहले GATE के नंबर और दूसरा पर्सनल इंटरव्यू के आधार पर कैंडिडेट का सेलेक्शन किया जाएगा। 

 आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को GATE  की परीक्षा होना चाहिए। उम्मीदवार का जारी अधिसूचना के आधार पर GATE-2022 और / या GATE-2021 स्कोर मान्य होगा।

   HCL ग्रेजुएट इंजीनियर भर्ती 2022 नोटिफिकेशन डिटेल:
एचसीएल ग्रेजुएट इंजीनियर भर्ती 2022 के लिए आवेदन कर्नाड की अंतिम तारीख 31 अक्टूबर 2022 है।

HCL ग्रेजुएट इंजीनियर भर्ती 2022 वेकैंसी डिटेल :
 खनन- 39
 सर्वे- 02
 भूविज्ञान- 06
 कंसंट्रेटर- 06
 इलेक्ट्रिकल –11
 सिविल- 05
 मैकेनिकल –12
 इंस्ट्रुमेंटेशन- 02
 सिस्टम-01


    HCL ग्रेजुएट इंजीनियर भर्ती 2022 शैक्षिक योग्यता: 

आवेदक को GATE परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए और जिसके लिए GATE-2022 या GATE-2021 के अंक ही मान्य होंगे। योग्यता में कुल मिलाकर 60% अंक (एससी / एसटी के लिए 55%) प्राप्त किए। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वह पदों की शैक्षिक योग्यता के विवरण के लिए नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ लें।
 
 पैकेज
1. फाइनल में चयनित उम्मीदवारों को 40000-3%-140000/- रुपये के वेतन में रखा जाएगा।

 2. ट्रेनिंग के एक वर्ष के बाद 40,000 रुपये प्रति माह के दिया जाएगा। तनख्वाह को पिछले अनुभवों के आधार पर बढ़ाया जा सकता है।

HCL ग्रेजुएट इंजीनियर भर्ती 2022 कैसे करें आवेदन:
 इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 31 अक्टूबर 2022 तक या उससे पहले करियर सेक्शन के तहत एचसीएल की वेबसाइट (www.hindustancopper.com) पर जाकर ग्रेजुएट इंजीनियर ट्रेनी के पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं.

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com