इस साल सूर्य ग्रहण बड़े त्योहार दिवाली के दिन लग रहा

इस साल के सूर्य ग्रहण में एक सूर्य ग्रहण इस साल बड़े त्योहार दिवाली के दिन लग रहा है। अब कार्तिक मास की अमावस्या पर सूर्य ग्रहण का साया क्या दिवाली पर रहेगा.

आइए जानते हैं इस बारे में

इस साल अक्टूबर 24, 2022 को कार्तिक अमावस्या तिथि शाम 5:29:35 से शुरू होगी और अगले दिन अक्टूबर 25, 2022 को शाम 4:20:38 तक रहेगी। इसलिए दिवाली का पर्व 24 अक्टूबर को मनाया जाएगा। वहीं सूर्य ग्रहण अगले दिन 25 अक्टूबर को लगेगा। इसलिए दिवाली की पूजा पर इसका कोई प्रभाव नहीं होगा। ग्रहण 25 अक्टूबर को भारतीय समयानुसार 4 बजकर 29 मिनट से शुरू होकर 5 बजकर 24 मिनट तक सूर्य ग्रहण रहेगा। इसलिए इस ग्रहण का कोई प्रभाव भारत में नहीं होगा। इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा।

जानें कब-कब लगेंगे सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण
30 अप्रैल को जहां एक सूर्य ग्रहण लग गया है, वहीं 15-16 मई को चंद्र ग्रहण लग चुका है। दोनों ही ग्रहणों का भारत पर कोई प्रभाव नहीं थी। इसी तरह अब 25 अक्टूबर को साल का दूसरा सूर्य ग्रहण लग रहा है। 30 अप्रैल के सूर्य ग्रहण की तरह ही यह भी आंशिक सूर्य ग्रहण होगा। इसका भारत पर कोई प्रभाव नहीं होगा। यह यूरोप, साउथ, वेस्ट एशिया, नोर्थ ईस्ट अफ्रीका और अटलांटिक में दिखाई देगा। इसके बाद नवंबर में लगेगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण जो पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा। यह 7-8 नवंबर को लगेगा। आपको बता दें कि साल 2021 में चार ग्रहण लगे थे जिनमें दो सूर्य ग्रहण और दो चंद्रग्रहण शामिल थे। इस साल भी यानी 2022 में भी चार ग्रहण लगने जा रहे हैं और संयोग ऐसा है कि इन चार ग्रहण में दो सूर्यग्रहण और 2 चंद्रग्रहण शामिल हैं।  

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com