आज सीएम योगी करेंगे संगठन वार्ता के आलावा, कई परियोजनाओं का लोकार्पण

आज सीएम योगी करेंगे संगठन वार्ता के आलावा, कई परियोजनाओं का लोकार्पण

यूपी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिन के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के दौरे पर हैं। आज वे मेरठ में सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय में कई योजनाओं का लोकार्पण करेंगे और भाजपा के पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अब उत्तर प्रदेश के मंथन की तैयारी शुरू कर दी है। इसके तहत आने वाले पंचायत चुनावों में जहां भाजपा का परचम लहराने का लक्ष्य है तो इसके बाद पंचायतों के माध्यम से ही 2022 के विधानसभा चुनाव को फिर से साधने की तैयारी है। शनिवार को मुरादाबाद में संगठन की बैठक में उनके एजेंडे में तीन प्रमुख बिंदु रहे। 

भाजपा सूत्रों के अनुसार पंचायत चुनाव पर चर्चा के साथ ही विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाने के भी उन्होंने दिशा निर्देश दिए। साथ ही वर्तमान में चल रहे किसान आंदोलन को लेकर न केवल संगठन पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से फीड़बैक लिया, बल्कि किसानों के बीच जाकर उनसे वार्ता करने का कहा। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि संवादहीनता नहीं होनी चाहिए क्योंकि यदि लगातार किसानों और जनता से जनप्रतिनिधियों और संगठन के लोगों का संवाद बना रहेगा तो विपक्ष के लोग उन्हें बहका नहीं सकेंगे। 

ये ही कार्यकर्ता मुख्य भूमिका निभाएंगे-

मुख्यमंत्री ने कहा कि अब सभी पंचायत चुनाव की तैयारी में जुट जाएं। ग्राम प्रधान से लेकर जिला पंचायत तक हमें अपने कार्यकर्ताओं को चुनकर लाना है क्योंकि ये ही कार्यकर्ता आगे जाकर विधानसभा चुनाव में मुख्य भूमिका निभाएंगे। 

मेरठ की रही मुरादाबाद पर नजर-

मुरादाबाद में मुख्यमंत्री का सिर्फ संगठन स्तर पर दौरा था लेकिन उनके तेवर और अंदाज को लेकर मेरठ के अधिकारी मुरादाबाद पर नजर बनाए रहे। मुरादाबाद में मुख्यमंत्री ने सिर्फ कुछ देर अलग से वहां के मंडलायुक्त, आईजी, एसएसपी और डीएम से बात की। सूत्रों की मानें तो उसमें भी उनका रुख काफी सकारात्मक नजर आया। ऐसे में मेरठ के अधिकारी अपने यहां के दौरे को लेकर भी अब निश्चिंत नजर आ रहे हैं।

भाजपा की बैठक में उठ सकते हैं कई मुद्दे- 

संगठन की बैठक में पुलिस-प्रशासन को लेकर कुछ मामले उठ सकते हैं। इससे अधिकारी बेचैन है। सूत्रों के अनुसार कई जनप्रतिनिधि प्रशासन के रवैये से खुश नहीं हैं, जिसे लेकर मुख्यमंत्री के सामने बात उठ सकती है। 

भाजपा क्षेत्रीय कार्यालय पर बैठक में होंगे 71 लोग- 

मुख्यमंत्री भाजपा के पश्चिमी क्षेत्र कार्यालय पर संगठन के पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे। क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी गजेंद्र शर्मा ने बताया कि इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और पश्चिमी क्षेत्र के अध्यक्ष मोहित बेनीवाल कार्यालय परिसर में पौधरोपण भी करेंगे। 

वहीं, इस बैठक में मेरठ मंडल के सभी छह जिलों के जिलाध्यक्ष के साथ ही मेरठ महानगर, गाजियाबाद नगर और गौतमबुद्ध नगर के जिलाध्यक्ष भी मौजूद रहेंगे। पश्चिमी क्षेत्र की पूरी कमेटी और मेरठ मंडल से प्रदेश कार्यकारिणी पदाधिकारी के अलावा मेरठ मंडल के सभी भाजपा सांसद, विधायक, एमएलसी, राज्यसभा सदस्य, जिला पंचायत अध्यक्ष और महापौर भी बैठक में रहेंगे।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com