कोरोना वायरस के संक्रमण के बीच दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज में आयोजित तब्लीगी जमात से निकले लोग मानव बम साबित हो रहे हैं। जमात में शामिल होने के बाद यह लोग बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश में भी पहुंचे हैं और अब धरपकड़ के बीच जब इनकी जांच हो रही है तो 95 प्रतिशत कोरोना पॉजिटिव मिल रहे हैं।

प्रदेश में 16 जिलों तक पहले सीमित रहा संक्रमण इनके कारण ही 27 जिलों तक पहुंच गया है। शनिवार सुबह तक 36 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, इनमें 34 जमाती हैं।
आगरा मे 25 और कोरोना संक्रमित मिले
ताजनगरी मे कोरोना वायरस का कहर जारी है। यहां संक्रमितों की संख्या में इजाफा होता जा रहा है। शनिवार सुबह आई रिपोर्ट में 25 कोरोना पॉजिटिव हैं। इनमें कई तब्लीगी जमात वालो के संपर्क मे रहने वाले है। यहां अब कुल पॉजिटिव की संख्या 45 हो गई है। इनमें आठ स्वस्थ हो गए है। शहर के नामचीन हॉस्पिटल संचालक और उनके बेटे का इलाज मेदांता में चल रहा है। इन दोनों को आगरा प्रशासन ने अपने यहां के आंकड़ों में शामिल नहीं किया है। इनको गुरुग्राम में रिपोर्ट किया गया है।
महराजगंज के छह जमातियों के कोरोना पाजिटिव मिलने से दहशत
दिल्ली के निजामुद्दीन के तब्लीगी मरकज में शामिल होकर घर लौटे महराजगंज जिले के कोल्हुई तथा पुरंदरपुर क्षेत्र के 21 लोगों में से छह लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद दहशत है। जिला महिला अस्पताल के क्वारंटाइन वार्ड में भर्ती इन जमातियों को सीएचसी जगदौर में बनाए गए विशेष आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। उधर बस्ती में शुक्रवार को तीन पाजिटिव पाए जाने के बाद कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या पांच हो गई है।
हाथरस में छह में से पांच जमातियों की पहली जांच में कोरोना पॉजिटिव
हाथरस में प्राथमिक जांच रिपोर्ट में 4 जमातियों को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। जिले से कुल 24 जमातियों के सैंपल लिए गए थे। 12 की पहली जांच रिपोर्ट आई है। इनमें से केस पांच पॉजिटिव हैं। डीएम प्रवीण कुमार ने बताया इन्हें अलग वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। इनकी दूसरी जांच कराई जाएगी।
धरपकड़ के बीच 429 लोगों का लिया गया सैंपल
उत्तर प्रदेश में अब कोरोना वायरस पॉजिटिव की संख्या दो सौ अधिक हो गई है। धरपकड़ के बीच 429 लोगों का सैंपल लिया गया है। इनकी अब रिपोर्ट आने लगी है। शुक्रवार को जमात के 57 में 54 की रिपोर्ट पॉजिटिव थी। शनिवार को 36 और लोगों में कोरोना मरीजों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई। इनमें से आगरा में 25, महराजगंज में छह तथा हाथरस के पांच हैं। इन 36 में से 32 तब्लीगी जमात में शामिल थे।
प्रदेश में अभी तक कोरोना वायरस से दो लोगों की मौत हुई है जबकि 207 लोग पॉजिटिव हैं। इनमें 74 तब्लीगी जमात में शामिल होने वाले हैं। इतना ही नहीं इनको प्रदेश के अलग-अलग शहरों में बने अस्पतालों के क्वारंटीन वार्ड में रखा गया है। वहां पर भी यह लोग महिला डॉक्टर तथा नर्स के साथ छेड़छाड़ व अश्लीलता कर रहे हैं।
तब्लीगी जमात में शामिल होकर लौटे जिन लोगों में शुक्रवार को कोरोना वायरस पाया गया है, वह 15 जिलों से हैं। इसमें 13 सहारनपुर, छह कानपुर, पांच आगरा, पांच मेरठ ,चार आजमगढ़, चार फिरोजाबाद, एक गाजीपुर, एक गाजियाबाद, दो जौनपुर, पांच शामली, दो जौनपुर, दो प्रतापगढ़, दो वाराणसी, एक बागपत, एक शाहजहांपुर और एक हरदोई का है। यूपी में तब्लीगी जमात में शामिल होकर लौटे करीब 1203 लोग चिह्नित किए जा चुके हैं और इसमें 296 विदेशी हैं। स्वास्थ्य विभाग इन सभी की जांच करा रहा है। 897 से अधिक लोगों के नमूने जांच के लिए लैब भेजे भी जा चुके हैं। धीरे-धीरे इनकी रिपोर्ट आ रही है।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal