आज दुनिया के तमाम देशों समेत हमारा देश भी कोरोना वायरस जैसी महामारी की चपेट में आइए मिलकर इस महामारी को परास्त करें: प्रियंका गांधी

कांग्रेस की महासचिव तथा उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने कोरोना वायरस को लेकर वीडियो संदेश जारी किया है। उत्तर प्रदेश को लेकर बेहद गंभीर प्रियंका गांधी ने कोरोना वायरस को महामारी माना है। उन्होंने ट्वीट किया है कि आइए मिलकर इस महामारी को परास्त करें।

प्रियंका गांधी वाड्रा ने कोरोना वायरस को परास्त करने के लिए मिलकर लड़ने का संदेश जारी किया है। प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया कि आज दुनिया के तमाम देशों समेत हमारा देश भी कोरोना वायरस जैसी महामारी चपेट में है।

एक जिम्मेदार नागरिक होने के नाते कुछ छोटी-छोटी सावधानियां करके हम इस बीमारी को फैलने से रोक सकते हैं। आइए मिलकर इस महामारी को परास्त करें।

दुनिया में कोरोना वायरस महामारी के फैलने से खलबली मची है। दुनिया के कई देशों के साथ भारत में भी इस बीमारी से निपटने के लिए जहां हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है।

राज्यों में कई सरकारी और गैरसरकारी आयोजनों को भी रद करने के साथ स्कूलों में अवकाश भी घोषित कर दिया है। कोरोना वायरस की इस दहशत की बीच कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने भी कोरोना वायरस को लेकर ट्वीट किया है।

उन्होंने कुछ छोटी-छोटी सावधानियां बरत कर इस बीमारी से बचने के साथ ही कोरोना वायरस को अपने देश में भी फैलने से रोकने की सलाह दी है।

प्रियंका गांधी ने अपने इस ट्वीट के साथ अपना एक 59 सेंकेंड का वीडियो भी शेयर किया है। जिसमें प्रियंका गांधी लोगों को कोरोना वायरस से जुडी जानकारी देते हुए इस कोरोना वायरस को फैलने से रोकने की अपनी करती नजर रही हैं।

भाईयों नमस्कार, मै कोरोना वायरस को लेकर आप सब से कुछ बात करना चाहती हूं। आप को मालूम होगा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कोरोना वायरस को पेनडेमिक या माहामारी घोषित कर दिया है।

इसका मतलब है कि हम सब को बहुत सावधान और सतर्क रहना पड़ेगा। कुछ छोटी-छोटी चीजे हैं, जिन्हे करने से आप इस बीमारी से बच सकते हैं। अपने हाथ बार-बार धोए, हर बार साबुन से कम से कम 30 सेकेंड तक धोएं।

इसके अलावा अगर आप को इस बीमारी के लक्षण महसूस हो। सिरदर्द हो, बुखार हो, खासी-जुकाम हो तो जरूर किसी डाक्टर से मिलिए या किसी चिकित्सालय से संपर्क करिये।

ऐसे लक्षण महसूस होने पर ज्यादा लोगों से न मिलें। अगर आप यात्रा पर जाने की योजना बना रहे हैं तो कुछ दिनों के लिए यात्राओ पर न जाएं। यह छोटी-छोटी चीजे हैं। मगर इनके करने से आप इस बिमारी बच सकते हैं और हम अपने देश में इस बिमारी को फैलने से रोक सकते है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com