स्कूल संचालक ने किया दुष्कर्म 14 साल की दिव्यांग किशोरी को बंधक बनाकर, जान से मारने की दी धमकी

उत्तराखंड के बाजपुर में पांच दिन पहले 14 वर्षीय दिव्यांग किशोरी को बंधक बनाकर निजी स्कूल संचालक दुष्कर्म कर फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। 
थाना क्षेत्र के निजी स्कूल संचालक मोहम्मद रफी ने बुधवार को किशोरी को अपने घर बुलाकर उसे बंधक बना लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इस बारे में किसी को कुछ बताने पर उसने किशोरी को जान से मारने की धमकी भी दी।

डरी सहमी किशोरी ने परिजनों को कुछ नहीं बताया। शनिवार शाम उसे गुमसुम देख परिजनों ने पूछा तो किशोरी ने सारी बात बता दी। ग्रामीणों के साथ कोतवाली पहुंचे किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मो. रफी के खिलाफ 363, 342, 376, 506 और 5, 6 पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। एसएचओ एनबी भट्ट ने बताया कि सोमवार को पीड़िता को कोर्ट में पेश किया जाएगा। आरोपी की तलाश में कई स्थानों पर दबिश दी जा रही है।

बेटी से अश्लील हरकत करने पर रिटायर सैन्य कर्मी पर केस

हल्द्वानी में अपनी 13 वर्षीय बेटी के साथ अश्लील हरकतें करने पर पुलिस ने रिटायर सैन्य कर्मी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी की पत्नी की तहरीर पर यह कार्रवाई की है।
ट्रांसपोर्ट नगर थाना क्षेत्र निवासी महिला ने बताया कि उसका पति रिटायर सैन्य कर्मी है। वर्तमान में वह डीएससी में नौकरी करता है और छुट्टी पर घर आया हुआ है। महिला ने बताया कि अपनी 13 वर्षीय बेटी के साथ उसे अश्लील हरकतें देख उसके होश उड़ गए। बेटी से जब इस बारे में पूछा गया तो उसने बताया कि वह दो-तीन साल से ऐसा कर रहा है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com