बड़ा फैसला : अतिथि शिक्षकों का न्यूनतम मानदेय बढ़ेगा

झारखंड के विश्वविद्यालयों में घंटी आधारित अतिथि शिक्षकों की न्यूनतम राशि बढ़ाई जाएगी। साथ ही विश्वविद्यायालयों में वर्ग 3 के पदों पर जल्द ही नई नियुक्तियां होंगी। सभी नियुक्तियां झारखंड कर्मचारी चयन आयोग करेगा। राज्यपाल सह कुलाधिपति द्रौपदी मुर्मू ने सभी विश्वविद्यालयों को निर्देश दिया गया है कि वे नियुक्ति की अधियाचना कर्मचारी चयन आयोग को भेज दें।

राज्यपाल ने झारखंड लोक सेवा आयोग द्वारा प्रोन्नति की दिशा में तेजी से हो रही कार्रवाई के लिए बधाई देते हुए अपेक्षा जताई कि शीघ्र ही प्रोन्नति संबंधी काम संपन्न करने के साथ बैकलॉग नियुक्तियों का काम कर लिया जाएगा। राज्यपाल गुरुवार को राजभवन में कुलपतियों की बैठक में विश्वविद्यालयों के कामकाज की समीक्षा की।

राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि झारखंड बनने के 19 साल बाद पहली बार राज्य के सभी विश्वविद्यालयों के शैक्षणिक सत्र नियमित हुए। यह एक ऐतिहासिक और बड़ी उपलब्धि है। परीक्षाएं समय पर ली गईं। परिणाम समय पर जारी कर दिए गए। विश्वविद्यालयों में दाखिला भी ले लिया गया है।

राज्यपाल ने कहा कि विश्वविद्यालय को दिए गए निर्देश पर काम हो रहा है। शैक्षणिक सत्र के विलंब होने का यह सिलसिला बिहार से विरासत में मिला था। राज्यपाल गुरुवार को राजभवन में सभी विश्वविद्यालय के कुलपतियों की बैठक में शैक्षणिक और परीक्षा सत्र के अलावा कई अहम विषयों की समीक्षा कर रहीं थीं। उन्होंने कुलपतियों को कई निर्देश दिये।

चांसलर पोर्टल से दाखिला लें: 
राज्यपाल ने निर्देश दिया कि आगामी सत्र से सभी विश्वविद्यालयों में चासंलर पोर्टल के माध्यम से नामांकन करें और परीक्षा परिणाम जारी करें। प्रत्येक विश्वविद्यालय और कॉलेज का नैक से जल्द मूल्यांकन कार्य करें।

विश्वविद्यालय अच्छे ग्रेड लेने की दिशा में तत्परता से काम करें। कुलाधिपति ने कहा कि विश्वविद्यालय में वाई-फाई की सुविधा उपलब्ध कराएं और विश्वविद्यालय इस दिशा में एनआईसी के साथ मिलकर तथ्यों की जांच कर लें। विश्वविद्यालयों में कई तरह की समस्याएं हैं, उनका निराकरण उच्च शिक्षा विभाग और विश्वविद्यालय समन्वय स्थापित कर निपटारा करें।

राज्यपाल ने कुलपतियों को दिए निर्देश
1- गैर शैक्षणिक शिक्षकों को एसीपी व एमएसीपी का लाभ एवं वेतन निर्धारण की दिशा में तेजी से काम करें
2- विश्वविद्यालय शिक्षकों की प्रोन्नति के लिए झारखंड लोक सेवा आयोग के कार्यों की समीक्षा करते हुए प्रोन्नति संबंधी कार्यों को शीघ्र निपटाएं
3- रांची विश्वविद्यालय में जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग में नौ विभाग संचालित किए जाएंगे। इस संबंध में विभाग द्वारा पद सृजन की प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश। कोल्हान विश्वविद्यालय में होने वाली भाषा की पढ़ाई आरंभ करने की दिशा में कार्रवाई करने का निर्देश
4- नीलांबर पीतांबर विश्वविद्यालय, विनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय, रक्षा शक्ति विश्वविद्यालय के निर्माणाधीन भवनों की समीक्षा के साथ विभिन्न मॉडल कॉलेज, महिला कॉलेज सहित छात्रहित से जुड़े भवनों के निर्माण की समीक्षा की गई।
5- सभी विश्वविद्यालयों में स्वयं प्रभा योजना को सफल क्रियान्वयन की निर्देश दिया गया। 

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com