आज की सुबह दिल्ली-एनसीआर के लोगों के लिए शीतलहर का प्रकोप लाई है। शीतलहर के कारण मौसम में ठिठुरन बढ़ गई है। वही अगर प्रदूषण की बात करें तो आज सुबह लोधी रोड इलाके में पीएम 2.7 और पीएम 10 दोनों ही खराब स्तर पर दर्ज हुए हैं। पीएम 2.5 200 दर्ज किया गया है और पीएम 10 200 दर्ज किया गया है। यह दोनों ही खराब वायु गुणवत्ता में आते हैं।

आज बारिश की सम्भावना
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार जनवरी के अंतिम सप्ताह में भी पांच डिग्री चल रहे न्यूनतम तापमान पर ब्रेक लग गया है। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं अधिकतम तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वही उधर मौसम विभाग के अनुसार, अगले सप्ताह पश्चिमी विक्षोभ विकसित होगा, इस कारण कुछ इलाकों में बारिश होने की संभावना है। साथ ही मौसम में कुछ बदलाव होगा।
जानकारी के लिए बता दें राजधानी दिल्ली में बुधवार से ही मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। हालांकि शाम के समय चल रही ठंडी हवा थोड़ा परेशान कर रही है। शुक्रवार को भी आंशिक रूप से बादल छाए रहे। बीच-बीच में हल्की धूप निकलती रही। शाम होते-होते ठंडी हवा का अहसास तेज होने लगा।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal