उत्तरी श्रीलंका में नेदांतहेवु से गिरफ्तार कर लिया। नौसेना के अधिकारियों ने मछुआरों से एक नाव भी जब्त कर लिया है।गौरतलब है कि समुद्र क्षेत्र के स्पष्ट रूप से निर्धारित न होने की वजह से दोनों देशों के मछुआरों को आए दिन इस समस्या से जूझना पड़ता है। 
मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी ने पिछले हफ्ते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक पत्र लिखा था, जिसमें उन्हें श्रीलंकाई जेलों में कैद तमिलनाडु के आठ मछुआरों को रिहा करने को लेकर श्रीलंकाई सरकार से बातचीत करने का आग्रह किया था।
बता दें कि इस साल जून में श्रीलंकाई नौसेना द्वारा साल 2015 व 2016 में गिरफ्तार किये गए 10 भारतीय मछुआरों को श्रीलंका ने रिहा किया था। इस दौरान उन्होंने 10 जब्त नावों को भी छोड़ दिया था।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal