दुनिया देखने वालों की संख्या पिछले आठ साल से लगातार बढ़ रही है। संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संगठन (यूएनडब्ल्यूटीओ) के मुताबिक 2017 में दुनिया भर में रिकॉर्ड 1.32 अरब लोग विभिन्न पर्यटन स्थलों पर गए। दक्षिण एशिया क्षेत्र में इस मामले में भारत अव्वल रहा। यानी इस पूरे क्षेत्र में पर्यटकों का आगमन सबसे ज्यादा भारत में हुआ।
वैश्विक राजस्व
यूएनडब्ल्यूटीओ के मुताबिक पर्यटन दुनिया का 9 % तीसरा सबसे बड़ा निर्यात का प्रकार है। 2017 में पर्यटन से विश्व को 1.3 लाख करोड़ डॉलर की कमाई हुई जो पिछले साल के मुकाबले पांच फीसद ज्यादा है। अंतरराष्ट्रीय पर्यटन से कुल निर्यात 1.6 लाख करोड़ या रोजाना चार अरब डॉलर है। यह दुनिया के कुल निर्यात का सात फीसद है।
भारत के दम पर चमका दक्षिण एशिया
दक्षिण एशिया में लगातार पर्यटकों के आगमन संख्या में वृद्धि की मुख्य वजह भारत का शानदार प्रदर्शन रहा है। इस पूरे क्षेत्र में पर्यटकों की पसंद में अव्वल बना रहा। पश्चिमी देशों के लोगों की भारत देखने की ललक और आसान वीजा प्रक्रिया ने अहम भूमिका निभाई।