आमतौर पर किसी शख्स के लिए एक बार ही लॉटरी जीतना बड़ी बात होती है लेकिन रोमानिया के एक शख्स ने एक या दो बार नहीं, बल्कि 14 बार लॉटरी जीतकर सबको हैरत में डाल दिया है। खास बात ये भी है कि इन्होंने ये लॉटरी अपने ही देश में नहीं बल्कि तीन अलग-अलग देशों में जीती हैं। रोमानिया में जन्मे ऑस्ट्रेलियाई नागरिक गणितज्ञ स्टीफन मंडेल ने ज्यादा पैसा कमाने के लिए इस क्षेत्र में कदम रखा। मंडेल ने लॉटरी जीतने के लिए अपने गणित के ज्ञान का सहारा लिया। दरअसल, उन्होंने लॉटरी सिस्टम को क्रैक करने के लिए अपनी गणित का इस्तेमाल कर फॉर्मूला तैयार कर लिया। इस फॉर्मूले से उन्होंने एक के बाद एक 14 लॉटरी जीती। मजबूर होकर अधिकारियों को लॉटरी के नियम ही बदलने पड़ गए।
5 अंकों के फॉर्मूले से 6वें नंबर का लगाया सटीक अनुमान
रोमानिया में अर्थशास्त्री के तौर पर काम करने के दौरान मंडेल ने पांच अंकों के फॉर्मूले से छठे नंबर का सटीक अनुमान लगाना शुरू कर दिया था। लॉटरी में बड़ी धनराशि जीतने के बाद मंडेल अपने परिवार के साथ ऑस्ट्रेलिया जाकर बस गए। यहां भी उन्होंने अपने पुराने फॉर्मूले पर काम करना शुरू कर दिया।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal