अपने अटल इरादे से देश और दुनिया में हिंदुस्तान की नई पहचान बनाने वाले अटलजी के लिए सबसे मुश्किल दौर कंधार हाईजैक और करगिल का युद्ध था। कंधार प्रकरण में अपनों की चिंता ने उनको परेशान कर दिया था, तो करगिल के वक्त पड़ोसी ने उनकी पीठ में छुरा भोंका था, लेकिन उनके विराट व्यक्तित्व और प्रभावशाली जवाब देने की कला के आगे दुनिया के अगुआ अमेरिका को भी मुंह की खाना पड़ी थी।
करगिल के वक्त दुनियाभर की निगाहें हिंदुस्तान पर लगी हुईं थी। दोनों मुल्क जो दुनिया के सबसे ऊंचे युद्ध के मैदान पर एक-दूसरे को चुनौती दे रहे थे। आज की तरह उस वक्त भी पाकिस्तान आतंक की अगुआई कर रहा था। करगिल में आतंकियों के साथ पाक सेना के जवान हिंदुस्तान से जंग लड़ रहे थे।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal