आज महिलाएं अपने घर में भी सुरक्षित नहीं है यहां तक कि बाप के घर में भी। हरियाणा के कैथल में एक बाप ने रिश्तों की गरिमा तोड़ कर अपनी ही बेटी को हवस का शिकार बना डाला। यहाँ पर पिछले 2 साल से एक पिता अपनी हवस का शिकार अपनी बेटी को बना रहा था। कैथल के उपमंडल गुहला के एक गांव में पीड़ित लड़की का आरोप है कि उसके पिता गुरजंट सिंह पिछले 2 सालों से उसे अपनी हवस का शिकार बना रहा था।![](http://www.livehalchal.com/wp-content/uploads/2018/07/WhatsApp-Image-2018-07-13-at-12.41.21-PM.jpeg)
![](http://www.livehalchal.com/wp-content/uploads/2018/07/WhatsApp-Image-2018-07-13-at-12.41.21-PM.jpeg)
बेटी को बनाता रहा हवस का शिकार:
मामले का खुलासा तब हुआ जब एक दिन आधी रात को भी आरोपी अपनी बेटी को जबरन दूसरे कमरे में ले जाकर रेप करने लगा। बच्ची चिल्लाने लगी। उसने शोर मचा दिया और घर में सभी जाग गए तभी गुरजंट के कुकर्म का पता चला। जिसके बाद आरोपी पिता गुरजंट सिंह मोके से फरार हो गया।
क्या था मामला:
15 वर्षीय पीड़िता लड़की चार भाई-बहनों में सबसे बड़ी है। 8वीं तक पढ़ाई के बाद वह घर पर रहने लगी थी। करीब दो साल पहले एक दिन मां बाहर गई थी। उसी दिन दरिंदे पिता ने उसे घर में अकेला देखकर उसको अपनी हवस का शिकार बना डाला।
शिकायत दर्ज:
पीडिता की मां ने गुहला थाना में इसकी शिकायत दर्ज करवाई है कि उसका उसका पति गुरजंट सिंह उसकी बेटी के साथ पिछले दो वर्षो से बलात्कार करता आ रहा था। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।