हमें कई बार अजीब चीजें सुनने को मिलती है। गर्मियों में हमारे शरीर से पसीना निकलना आम बात होती है लेकिन क्या आपको कोई कहे कि किसी के शरीर से पसीने की जगह खून निकलता हो तो ये सुनकर तो आप भी हैरान हो जाएंगे। ये मामला इटली का है जहां पर एक लड़की ऐसी ही एक बीमारी सी पीड़ित है।
पसीने की जगह निकल रहा है खून:
इस लड़की के शरीर से पसीना नहीं बल्कि खून निकलता है। जब भी इस लड़की को गर्मी लगती है तो वो खून से लाल हो जाती है। 

ब्लड स्वेटिंग:
इस बीमारी का नाम ब्लड स्वेटिंग बताया है। फ्लोरेंस यूनिवर्सिटी के डॉक्टर्स इस 21 वर्षीय लड़की का इलाज कर रहे हैं। इस लड़की की बीमारी अब तक ठीक नहीं हो पाई है। डॉक्टर्स ने कहा कि वो दिल और ब्लड प्रेशर के इलाज से इस लड़की को ठीक करने की कोशिश कर रहे है। हम इसकी जल्द ठीक होने की कामना करते है।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal