Moto G77 Power स्मार्टफोन भारत में लॉन्च हो गया है। यह फोन बड़ी बैटरी, एआई पावर्ड कैमरा फीचर्स और हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले के साथ मिड रेंज सेगमेंट में लाया गया है। मोटोरोला का लेटेस्ट फोन मीडियाटेक के प्रोसेसर के साथ मार्केट में बिक्री के लिए उपलब्ध है।
Moto G77 Power की स्पेसिफिकेशन्स
Moto G77 Power स्मार्टफोन में 6.72-इंच का Full HD+ डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz, पीक ब्राइटनेस 1,050 निट्स, डिस्प्ले कलर बूस्ट टेक्नोलॉजी और वाटर टच सपोर्ट के साथ आता है। इसके साथ ही फोन में स्टीरियो स्पीकर के साथ Dolby Atmos और Hi-Res Audio का सपोर्ट मिलता है।
मोटोरोला का यह फो MediaTek Dimensity 6400 चिपसेट, 8GB की LPDDR4X RAM और 24GB तक रैम बूस्ट के साथ आता है। इस फोन को 128GB की स्टोरेज के साथ आता है, जिसके माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 1TB तक बढ़ा सकता है।
Moto G77 Power में 50-मेगापिक्सल का Sony LYTIA 600 प्राइमरी कैमरा लेंस दिया गया है। इसके साथ फोन में 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है। फ्रंट में सेल्फी के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। मोटोरोला के इस फोन में 7,000mAh की बैटरी दी है, जो 30W TurboPower चार्जिंग और 6W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट करता है।
मोटोरोला के G77 Power स्मार्टफोन में Corning Gorilla Glass 7i की प्रोटेक्शन मिलती है। यह फोन SGS-certified MIL-STD-810H ड्यूरेबिलिटी, IP64 रेटिंग के साथ आताहै। यह फोन Android 16 पर रन करता है।
Moto G77 Power की कीमत
Moto G77 Power को 8GB रैम और 128GB स्टोरेज के सिंगल वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। यह फोन तीन कलर ऑप्शन – Pantone Nautical Blue, Pantone Fuchsia Red, और Pantone Impenetrable में आता है। इस फोन को 25,999 रुपये की कीमत में लाया गया है। लॉन्च ऑफर की बात करें तो फोन को 23999 रुपये की कीमत में खरीदा जा सकता है। इस फोन की सेल 13 जुलाई से Flipkart, Motorola India की वेबसाइट और प्रमुख रिटेल स्टोर से खरीदा जा सकता है।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal