भारतीय संगीत इंडस्ट्री के लीजेंडरी गायक किशोर कुमार ने कई फिल्मों में रोमांटिक से लेकर सैड सॉन्ग गाए हैं। सालों बाद भी उनके कई गीत सदाबहार बने हुए हैं। एक ऐसा ही गाना है जो एक मानसून एंथम है और उन्होंने ये 68 साल पहले गाया था। 6 दशक बाद भी ये गीत कल्ट बना हुआ है।
मानसून एंथम बना कल्ट
किशोर कुमार (Kishore Kumar) ने यह गाना 68 साल पहले गाया था जिसके लिरिक्स मजरूह सुल्तानपुरी ने लिखे थे और इसका संगीत दिग्गज संगीतकार एस डी बर्मन ने दिया था। दिग्गज सिंगर का यह गाना बॉलीवुड के सदाबहार मानसून एंथम में शामिल है।
मधुबाला पर फिल्माया गया था गाना
किशोर कुमार का यह गाना बॉलीवुड सुपरस्टार मधुबाला (Madhubala) पर फिल्माया गया था। इस गाने में बारिश होती है मधुबाला के किरदार की गाड़ी खराब हो जाती है और वह उसे किशोर कुमार, जो एक मैकेनिक के कैरेक्टर में हैं, की गैराज में ला जाती है। किशोर कुमार उनकी कार ठीक करते-करते यह गाना मधुबाला के लिए गाते हैं।
गाने को सुनते ही खुश हो जाएगी गर्लफ्रेंड
किशोर कुमार के 68 साल पुराने गाने के बोल काफी रोमांटिक हैं जिनको सुनते ही आपकी गर्लफ्रेंड भी खुश हो जाएगी। गाने के बोल हैं- एक लड़की भीगी भागी सी, सोती रातों में जागी सी (Ek Ladki Bheegi Bhaagi Si)।
‘एक लड़की भीगी भागी सी’ भारतीय सिनेमा के सदाबहार गानों में से एक है। यह गाना 1958 की फिल्म ‘चलती का नाम गाड़ी’ के लिए बनाया गया था जिसे किशोर कुमार की चुलबुली आवाज और मधुबाला की खूबसूरत अदाओं ने सदाबहार बना दिया था।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal