61 की उम्र में तीसरी बार दूल्हा बने Aamir Khan

आमिर खान ने मुंबई के बांद्रा स्थित अपने घर पर एक निजी समारोह में अपनी लंबे समय की पार्टनर गौरी स्प्रैट से शादी कर ली है। दो साल से ज्यादा समय से साथ रह रहे इस कपल ने रविवार को अपने परिवारों और करीबी दोस्तों के बीच शादी की रस्में पूरी कीं।

प्राइवेट सेरेमनी में एक हुए आमिर और गौरी

आमिर खान ( Aamir Khan) और गौरी स्प्रैट (Gauri Spratt) अब आधिकारिक तौर पर शादीशुदा हैं। इस प्राइवेट सेरेमनी में परिवार के सदस्य शामिल हुए, जिनमें आमिर की पिछली शादियों से हुए उनके बच्चे भी शामिल थे।

ये सितारे हुए शादी में शामिल

शादी शुरू होने से पहले, आमिर की बेटी इरा खान और बेटे जुनैद खान को एक्टर के घर पहुंचते हुए देखा गया। ‘लगान’ फिल्म के डायरेक्टर आशुतोष गोवारिकर और एक्ट्रेस एली अवराम भी इस जश्न में शामिल होते हुए दिखे।

आमिर और गौरी लव स्टोरी

आमिर खान और गौरी स्प्रैट की पहली मुलाकात लगभग 25 साल पहले हुई थी, लेकिन उनका रिश्ता 2024 में तब शुरू हुआ जब वे आमिर की कजिन नुजहत खान के जरिए बेंगलुरु में दोबारा मिले, जहां गौरी उस समय रह रही थीं। इस कपल ने लगभग एक साल तक लॉन्ग-डिस्टेंस रिलेशनशिप में समय बिताया, जिसके बाद मार्च 2025 में अपने 60वें जन्मदिन के जश्न के दौरान आमिर ने गौरी को मीडिया के सामने अपनी ‘पार्टनर’ के तौर पर इंट्रोड्यूस किया।

आमिर की पर्सनल लाइफ

आमिर खान की पहली शादी 1993 में रीना दत्ता से हुई थी। कपल के दो बच्चे हैं- जुनैद खान और इरा खान। यह कपल लगभग 16 साल तक साथ रहा और 2002 में अलग हो गया। वहीं उनकी दूसरी शादी 2005 में किरण राव के साथ हुई। 2011 में सरोगेसी के जरिए इस कपल का बेटा आजाद राव हुआ। शादी के लगभग 16 साल बाद, 2021 में आमिर और किरण ने अलग होने का फैसला किया।

हालांकि, उन्होंने हमेशा यही कहा है कि वे अच्छे दोस्त बने रहेंगे, आजाद की परवरिश मिलकर करेंगे और साथ में प्रोफेशनल तौर पर भी काम करते रहेंगे।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com