लावा ने भारत में अपना एक और नया किफायती 5G फोन लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस फोन को Lava Virat V1 Pro 5G के नाम से पेश किया है। डिवाइस को नए विराट लाइनअप के तीसरे मॉडल के तौर पर पेश किया गया। नया स्मार्टफोन जल्द ही देश में ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट के जरिए खरीदने के लिए उपलब्ध होगा।
फोन को एक ही RAM और स्टोरेज ऑप्शन और दो कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। डिवाइस में Unisoc चिपसेट मिल रहा है, जिसे 6GB RAM के साथ पेश किया गया है। साथ ही इसमें 6,000mAh की बैटरी और डुअल रियर कैमरा भी मिल रहा है। चलिए फोन के अन्य फीचर्स जानने से पहले इसकी कीमत जान लेते हैं…
Lava Virat V1 Pro 5G की कीमत और उपलब्धता
कीमत की बात करें तो Lava Virat V1 Pro 5G की भारत में कीमत 6GB RAM और 128GB वेरिएंट के लिए 15,999 रुपये है। कंपनी 2,000 रुपये तक का बैंक डिस्काउंट भी दे रही है, जिसके बाद फोन की प्रभावी कीमत 13,999 रुपये हो जाती है।
फोन की पहली सेल 31 अगस्त को दोपहर 12 बजे IST से फ्लिपकार्ट पर शुरू होगी। लावा विराट V1 प्रो 5G सिक्किम मिडनाइट और स्पीति फ्रॉस्ट कलर ऑप्शन में खरीदने के लिए उपलब्ध होगा।
Lava Virat V1 Pro 5G के स्पेसिफिकेशन्स
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो फोन में 6.75-इंच HD+ LCD डिस्प्ले मिल रहा है। साथ ही फोन में 120Hz तक का रिफ्रेश रेट और 260 ppi पिक्सल डेंसिटी मिलती है। स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर यूनिसोक T8200 चिपसेट मिल रहा है। फोन में 6GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज मिल रही है। कंपनी का कहना है कि हैंडसेट धूल और छींटों से बचाने के लिए IP64 रेटिंग ऑफर करता है।
Lava Virat V1 Pro 5G के कैमरा स्पेक्स
फोटोग्राफी के लिए Lava विराट V1 प्रो 5G में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिल रहा है, जिसमें फिक्स्ड फोकस वाला 50-मेगापिक्सल का AI कैमरा मिल रहा है, जिसके साथ एक दूसरा कैमरा भी दिया गया है जिसके बारे में जानकारी नहीं दी गई। जबकि सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में सामने की तरफ 8-मेगापिक्सल का फ्रंट-फेसिंग कैमरा मिल रहा है।
इतना ही नहीं इस डिवाइस में 6,000mAh की बैटरी और कनेक्टिविटी के लिए 5G, 4G LTE, Wi-Fi 5, ब्लूटूथ 5.4, एक USB टाइप-C पोर्ट और GPS को सपोर्ट मिल रहा है। सिक्योरिटी के लिए फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी है।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal