Samsung ने भारत में Galaxy A07 5G स्मार्टफोन पेश किया है। सैमसंग का यह फोन स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स के मामले में बजट सेगमेंट में लाया गया है। सैमसंग का यह डिवाइस ए-सीरीज का बजट स्मार्टफोन है। इस फोन में कंपनी बड़ी बैटरी और डिस्प्ले के साथ 50 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा सेटअप ऑफर करेगा। यहां हम आपको सैमसंग के लेटेस्ट Galaxy A07 5G स्मार्टफोन की डिटेल में जानकारी दे रहे हैं।
Samsung Galaxy A07 5G स्पेसिफिकेशन्स
| फीचर | डिटेल्स |
|---|---|
| डिस्प्ले | 6.7-इंच HD+ LCD, 120Hz रिफ्रेश रेट |
| ब्राइटनेस | 800 निट्स (HBM) |
| प्रोसेसर | MediaTek Dimensity 6300 (5G) |
| रैम और स्टोरेज | 4GB/6GB RAM | 128GB स्टोरेज |
| रियर कैमरा | 50MP + 2MP डुअल सेटअप |
| फ्रंट कैमरा | 8MP सेल्फी कैमरा |
| बैटरी | 6000mAh |
| चार्जिंग | 25W फास्ट चार्जिंग |
| सॉफ्टवेयर अपडेट | 6 साल का OS और सुरक्षा अपडेट |
डिजाइन और डिस्प्ले
Galaxy A07 5G स्मार्टफोन में 6.7-इंच का HD+ डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। यानी बजट सेगमेंट में यह फोन स्मूद स्क्रॉलिंग एक्सपीरियंस ऑफर करेगा। हाई रिफ्रेश रेट के साथ सैमसंग के इस फोन की टॉप ब्राइटनेस 800 निट्स टक है। सैमसंग ने इस फोन में रेनफोर्स टैंपर्ड ग्लास दिया है।
कैमरा
Galaxy A07 5G स्मार्टफोन में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसका प्राइमरी कैमरा 50MP का है। प्राइमरी कैमरा लेंस के साथ सैमसंग के इस फोन में 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया है। Samsung का दावा है कि यह कैमरा सेटअप डेली फोटोग्राफी के लिए बेस्ट है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
परफॉर्मेंस
Samsung के लेटेस्ट बजट स्मार्टफोन Galaxy A07 5G में 5जी इनेबल प्रोसेसर दिया है। यह फोन सैमसग के One UI पर रन करता है। इस फोन में सैमसंग गैलेक्सी फीचर्स जैसे सिस्टम वाइड सिक्योरिटी कंट्रोल और एप मैनेजमेंट टूल्स मिलते हैं। कनेक्टिविटी ऑप्शन की बात करें तो इसमें 5G सपोर्ट, डुअल सिम फंशनैलिटी और स्टेंडर्ड वायरलेस फीचर मिलता है।
बैटरी और चार्जिंग
Galaxy A07 5G स्मार्टफोन में 6000mAh की बैटरी मिलती है। कंपनी का कहना है कि उसने पिछली जेनरेशन के मुकाबले इसमें 20 प्रतिशत बड़ी बैटरी दी है। इसके साथ ही सैमसंग का यह फोन 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है।
उपलब्धता
Samsung ने फिलहाल अपने लेटेस्ट Galaxy A07 5G स्मार्टफोन की कीमत का एलान नहीं किया है। उम्मीद है कि कंपनी आने वाले दिनों इस फोन की कीमत, से
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal