6 एपिसोड वाली सीरीज सस्पेंस में निकली सबकी बाप

ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कुछ दिन पहले साउथ सिनेमा की तरफ से एक वेब सीरीज को रिलीज किया गया है। सीरीज की कहानी 6 एपिसोड में सिमटी हुई है और इसका जॉनर साइको और सस्पेंस थ्रिलर है। इस वेब सीरीज में रोमांच अंत तक भरा हुआ है, जिसे देखकर आपके दिमाग के सारे गणित फेल हो जाएंगे।

आलम ये है कि अब ये वेब सीरीज ओटीटी पर कब्जा जमाए हुए है, जिसका बड़ा कारण सीरीज को इंटरनेट मूवी डेटाबेस यानी आईएमडीबी की तरफ से मिली पॉजिटिव रेटिंग है। आइए जानते हैं कि वह कौन सी थ्रिलर है।

इस सीरीज का भौकाल टाइट
जिस वेब सीरीज के बारे में इस लेख में बात की जा रही है, वह आपको ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर देखने को मिलेगी। फिलहाल ये सीरीज जियो हॉटस्टार पर टॉप ट्रेंडिंग में बनी हुई है। इस वेब सीरीज का नाम सीक्रेट स्टोरीज: रोसलिन है। ये सीरीज मलयालम सिनेमा से नाता रखती है, जिसमें सस्पेंस कूट-कूटकर भरा हुआ है।

गौर किया जाए रोसलिन की कहानी की तरफ तो ये एक 18 साल की लड़की की कहानी है। जिसके छोटे भाई की मौत पानी में डूबने से हो जाती है और वह खुद को इसका जिम्मेदार मानती है। इसको लेकर वह गिल्ट में रहती है और उसे रात में डरावने सपने आते हैं, जिसकी वजह उसका परिवार उसे पागल समझता है।

एक दिन उसके घर में एक किराएदार रहने आता है, ये वही शख्स है, जिसे वह लड़की अपने सपनों में हर रोज देखती है और उस घर से बाहर निकालने के लिए षडयंत्र रचने लगती है। इसमें वह लड़की कामयाब भी हो जाती है, लेकिन अंत में उसको पता लगता है कि उसने जो इस व्यक्ति के साथ किया वह असल में गलत है। बाकी की कहानी जानने के लिए आप रोसलिन को जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम कर सकते हैं।

आईएमडीबी से मिली टॉप की रेटिंग
वेब सीरीज रोसलिन की लोकप्रियता का अंदाजा आप इस बात से आसानी से लगा सकते हैं कि इस सीरीज को आईएमडीबी की तरफ से 7/10 की धांसू रेटिंग मिली है, जो ये बताने के लिए काफी है कि ये एक मस्ट वॉच सस्पेंस थ्रिलर है। अगर आप भी इसी जॉनर की सीरीज को देखना पसंद करते हैं तो रोसलिन को स्ट्रीम कर सकते हैं।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com