मेष- सहजता से आगे बढ़ते रहें। परिस्थितियां तेजी से सकारात्मक होंगी। नई कोशिशों को बल मिलेगा। प्रभाव एवं पूछपरख बढ़ेगी। पर्सनल मैटर्स के लिए दिन अच्छा है। थिंक बिग
वृष- बैंकिग मैटर्स को पहले क्लीयर करें। अच्छे लाभ के साथ व्यय भी बढ़ा
हुआ रहेगा। रिश्तों में शुभता बढ़ेगी। कला प्रदर्शन में आगे रहेंगे। दिन
सामान्य से शुभ। साथी के लिए समय निकालें।
मिथुन- कॉरपोरेट मीटिंग्स में अच्छा करेंगे। लाभ के अवसरों को भुनाने पर
जोर दें। सभी का सहयोग बना रहेगा। पद प्रतिष्ठा केा बल मिलेगा। दिन
श्रेष्ठ फलकारक। संकोच त्यागें।
कर्क- पेशेवर लोगों को नए प्रस्ताव मिल सकते हैं। प्रयास सराहे जाएंगे।
मान सम्मान में वृद्धि होगी। भाग्य की कृपा और योग्यता का संयोग लक्ष्य
पाने में सहायक होगा। दिन श्रेष्ठ।
सिंह- सहज गति से अपने कार्य करते रहें। सकारात्मकता बढ़त पर रहेगी।
बाधाएं स्वतः दूर होती नजर आएंगे। मनोबल में वृद्धि होगी। आस्था बढ़ेगी।
दिन उत्तरोत्तर शुभकारक। भाग्य के मामले बनेंगे।
कन्या- महत्वपूर्ण मामले समय से पहले पूरे करने की सोच रखें। सक्रियता
दिखाएं। देरी से योजनाएं लंबित रह सकती हैं। आकस्मिकता बढ़त पर रहेगी।
दिन सामान्य शुभ।
तुला- अवरोधों को दूर हटाते हुए आगे बढ़ने में सफल रहेंगे। तार्किक सोच
रखें। प्रलोभनों में न पड़ें। घर परिवार का समर्थन मनोबल बढ़ाएगा। साथी
अपेक्षाओं के अनुरूप रहेगा। दिन सुख सामंजस्य बढ़ाने वाला।
वृश्चिक- उत्साह बढ़ा हुआ रहेगा। अकारण जिद से बचें। परीक्षा प्रतियोगिता
में बेहतर बने रहेंगे। विपक्ष सक्रियता दिखाएगा। अफवाहों पर ध्यान न दें।
दिन सामान्य शुभ। खर्च पर नियंत्रण रखें।
धनु- सकारात्मकता बढ़त पर रहेगी। घरेलु मामले सुलझेंगे। सामंजस्य बढ़ेगा।
मित्रों का भरोसा बढ़ेगा। परीक्षार्थी अच्छा करेंगे। दिन उत्तरोत्तर
शुभकारक। संतान से शुभ समाचार मिल सकता है।
मकर – आलस्य छोड़कर तेजी से कार्य पूरे करने में जुट जाएं। पारिवारिक
मामलों में अत्यधिक हस्तक्षेप से बचें। बड़ो की सलाह और सूझ का सम्मान
करें। दिन सुख सुविधाएं बढ़ाने वाला।
कुम्भ – घर परिवार में हर्ष आनंद बना रहेगा। मददगारों को सहयोग के लिए
तत्पर रहेंगे। सामाजिक कार्यों में हिस्सेदारी बढ़ेगी। युवा तुर्क की
भूमिका में रहेंगे। दिन श्रेष्ठ फलकारक। शुभ सूचना संभव।
मीन- सफलता को अपनों से साझा करेंगे। घर में उत्सव का माहौल रहेगा।
प्रभाव एवं पूछपरख पूर्ववत् बने रहेंगे। अपनों के सहयोग से जोखिम क्षमता
बढे़गी। अच्छे होस्ट रहेंगे। दिन श्रेष्ठ।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal