वीडियो को अब तक लाखों बार देखा जा चुका है। वहीं एक लाख से ज्यादा लोग इसे अब तक शेयर कर चुके हैं। बड़ी तादात में लोगों ने इस पर अपनी राय रखी है। लेकिन ज्यादातर कमेंट करने वाली इसमें महिलाएं हैं। बता दें कि वीडियो में पलंग पर खड़ी होकर एक लड़की अपने बालों की लंबाई दिखा रही है। लड़की की लंबाई अंदाजन 5 फीट होगी।
वहीं पलंग की ऊंचाई करीब तीन फीट होगी। इसके बाद भी लड़की के बाल जमीन को छू रहे हैं। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि लड़की के बालों की लंबाई करीब 7 से 8 फीट हो सकती है। लड़की कौन है कहां की है अभी इस बात का कुछ नहीं पता चला है। हालांकि सोशल मीडिया में यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal