45 साल पुराना अमिताभ का वो गाना, रबींद्रनाथ टैगोर के गीत से था प्रेरित

हमारे सिनेमा में संगीत का हर रूप हमें देखने को मिला है। सुरों का तालमेल कहां बैठ जाए और कहां से बन जाए, इसके बारे में कुछ नहीं जा सकता है। यही वजह है कि हर गाने के पीछे कोई ना कोई कहानी और किस्सा जरूर होता है।

आज हम आपको अमिताभ बच्चन के एक ऐसे गाने की कहानी बताएंगे, जिसके बारे में शायद ही आपने सुना होगा और यकीन मानिए ये गाना आपकी प्लेलिस्ट में तो जरूर शामिल होगा…

कौन सा है वो गाना?

अब यूं तो अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan Songs) ने अपने करियर में कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दीं तो उन फिल्मों के गाने भी खूब यादगार रहे। अमिताभ की जो एंग्रीयंगमैन वाली इमेज रही, उसी पर उन्होंने कई यादगार गाने भी रहे। कभी रोमांटिक हीरो बन थिरके, तो कभी एक्शन हीरो बनकर भी उन्होंने अपने गानों में इसकी झलक दिखाई।

कुछ गाने अमिताभ बेहद सादगी वाले रहे और उन्हीं में से एक गान था साल 1981 में आई फिल्म ‘याराना’ (Yaarana) का और इस गाने का नाम है छूकर मेरे मन को किया तूने क्या इशारा (Chookar Mere Mann Ko Kiya Tune Kya Ishara)। अमिताभ बच्चन, अमजद खान, नीतू सिंह और कादर खान, तनुजा से सजी इस फिल्म के गाने खूब हिट थे।

हालांकि फिल्म के इस गाने को लोग अक्सर शांत मन के साथ सुनते हैं और गाना दिलों को सुकून पहुंचाता है। हालांकि यह गाना असल में गुरुदेव रबींद्रनाथ टैगोर के एक गीत से इंस्पायर्ड था।

रबींद्रनाथ टैगोर के गीत से बना यह गाना

छूकर मेरे मन को गाना असल में गुरुदेव रबींद्रनाथ टैगोर के एक बेहद प्रसिद्ध रबींद्र संगीत (Rabindra Sangeet) से प्रेरित था। जी हां, अमिताभ का यह गाना प्रसिद्ध रबींद्र संगीत “तुमार होलो शुरू, आमार होलो सारा” (Tomaar Holo Shuru Aamar Holo Shaaraa) से इंस्पायर्ड है।

गाने को किशोर कुमार (Kishore Kumar Songs) ने अपनी मखमली आवाज से सजाया था और इसके संगीतकार थे राजेश रोशन। दरअसल राजेश रोशन ने गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर की इस खूबसूरत बंगाली रचना को अपने इस गाने में ढाल दिया। गाने की शुरूआत की दो लाइनें सीधे रबींद्र संगीत से ली गईं।

वहीं इस गाने को अनजान ने लिखा था। गाना जब आया तो किसी ने नहीं सोचा था कि ये इतना बड़ा हिट होगा। गाना आज भी ब्लॉकबस्टर है और हर किसी के दिल को सुकून पहुंचाता है।

साल 1981 में आई फिल्म याराना में अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) और अमजद खान (Amjad Khan) की दोस्ती नजर आई और फिल्म में उसी दोस्ती की कहानी दिखी। फिल्म हिट रही और फिल्म के गाने आज भी कल्ट क्लासिक हैं।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com